World Radio Day 2020: इस बार का थीम 'रेडियो और विविधता', ट्विटर पर लोग दशकों पुरानी तस्वीर कर रहे हैं शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 13:01 IST2020-02-13T13:00:49+5:302020-02-13T13:01:04+5:30

13 फरवरी को हर साल पूरे विश्व में रेडियो दिवस मनाया जाता है.

World Radio Day being observed with theme Radio & Diversity | World Radio Day 2020: इस बार का थीम 'रेडियो और विविधता', ट्विटर पर लोग दशकों पुरानी तस्वीर कर रहे हैं शेयर

ट्विटर पर लोग पुराने दिनों के फोटोज को शेयर कर रहे हैं.

Highlightsभारत में रेडियो की पहुंच 99 फीसदी भूभाग पर है.रेडियो आज भी विश्व में मनोरंजन और समाचार का महत्वपूर्ण साधन है.

13 फरवरी को वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है। इस बार वर्ल्ड रेडियो डे 2020 का विषय 'रेडियो और विविधता' है। इस बार की थीम विविधता और बहुभाषावाद पर केंद्रित है। ट्विटर पर यूजर्स रेडियो की दशकों पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 

माना जाता है कि रेडियो प्रचार-प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम रहा है। भारत में रेडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी संजीदा हैं। 2014 से देशवासियों को संबोधित करने के लिए उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी। पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्‍लब द्वारा प्रसारित किया गया। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्‍वामित्‍व वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई। सन 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से उन्‍हें परिचालित करना शुरू कर दिया। 1936 में इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया और 1957 में आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा।

Web Title: World Radio Day being observed with theme Radio & Diversity

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया