लाइव न्यूज़ :

Gold से बना अद्भुत होटल, बनने में लगे 11 साल, चम्मच से लेकर बाथटब में है सोने की चमक, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2020 15:24 IST

पूरी तरह सोने से बना ये होटल वियतनाम में खुला है। इसे बनाने की शुरुआत 2009 में हुई थी और अब जाकर इसी महीने इसे खोला गया है। यह हर चीज पर सोने की चमक नजर आती है।

Open in App
ठळक मुद्देवियतनाम में सोने से बना होटल दुनिया को कर रहा है आकर्षित, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरलइस होटल में बाथटब से लेकर टॉयलेट और कप-चम्मच में भी सोने की परत चढ़ी हुई है

सोने के दाम भले ही रोज बढ़ रहे हों लेकिन इसके प्रति आकर्षण भी हमेशा से लोगों में रहा है। हर किसी की चाहत सोना या चांदी खरीदने या उसमें निवेश की रहती है। अब अगर आपको हम ये बताए कि दुनिया में एक ऐसा होटल भी है जो पूरी तरह से गोल्ड से ढका हुआ है तो? आप इस होटल के किसी भी कोने में चले जाएं आपको हर ओर गोल्ड नजर आएगा। दरअसल, ये होटल वियतनाम के हनोई शहर में खुला है। यहां करीब-करीब हर चीज पर सोने की परत चढ़ी हुई है।

इसी महीने शुरू हुआ है ये होटल

डोल्से हनोई गोल्डन लेक (Dolce Hanoi Golden Lake) होटल की शरुआत इसी महीने 2 जुलाई को हुई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर होटल की तस्वीरें वायरल हैं। होटल में बाथटब हो या टॉललेट, यहां भी आपको सोने की चमक नजर आएगी। इसके अलावा कप, प्लेट, लॉबी, दीवारें हर ओर सोने की परत नजर आ जाएगी। यहां तक की स्वीमिंग पूल के बाहर लगी ईटों पर भी सोने की परत चढ़ाई गई है।

 

गोल्ड प्लेटेड होटल की कीमत क्या है

ये होटल 25 मंजिला है और इसमें करीब 400 कमरे हैं। जानकार बताते हैं कि इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। दिलचस्प बात ये है जितना भव्य ये होटल है, उस मुकाबले इसका किराया बहुत ज्यादा नहीं है।

सोने से बना एक होटल (फोटो- सोशल मीडिया)

इस होटल के कमरे का किराया 250 डॉलर (करीब 18 से 20,000 रुपये) है। वैसे ये शुरुआती कीमत है और एक रात के लिए अधिकतम किराया करीब पांच रुपये तक है। होटल में 6 अलग-अलग तरह के कमरे और सूइट्स हैं और इसके प्रेसीडेंशियल सूइट का एक रात का किराया करीब 5 लाख रुपये है। इस होटल को बनाने में 200 मिलियन डॉलर का खर्च आया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल