लाइव न्यूज़ :

तीन साल से गायब पति को टिकटॉक के जरिए महिला ने पकड़ा, ट्रांस के साथ बनाता था वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 13:27 IST

कुछ महीने पहले ही मद्रास हाई कोर्ट ने टिकटॉक पर बैन लगाने का आदेश दिया था। इस मामले में वहीं के एक विधायक थमिमुन अंसारी ने भी अभद्र चीजों के प्रसारण को लेकर बैन लगाने की मांग की थी..

Open in App

एक तरफ जब मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को टिक-टॉक के डाउनलोड पर बैन लगाने का आदेश दिया था वहीं छोटे-छोटे वीडियो क्लिप वाले इस एप ने एक महिला को उसके से मिलने में मदद किया। महिला ने पति ने उसे तीन साल पहले छोड़ दिया था लेकिन महिला ने टिक-टॉक की मदद से उसे खोज निकाला।

घटना तमिलनाडु के विल्लुपुरम की है। जयाप्रदा और सुरेश दोनों विवाहित हैं और उनके दो बच्चे थे। साल 2016 में सुरेश ने काम के लिए घर छोड़ा और फिर वापस ही नहीं आया।

जयाप्रदा ने सुरेश के दोस्तों और रिश्तेदारों से काफी पूछताछ किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका और अंत में उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। 

हाल ही में जयप्रदा के किसी रिश्तेदार ने टिक-टॉक पर एक वीडियो देखा जिसमें एक ट्रांस महिला के साथ एक व्यक्ति दिखा जो सुरेश से काफी मिलता जुलता दिखा। यह वीडियो उसने तुरंत जयाप्रदा को दिखा और उसने कंफर्म किया कि वह उसका पति सुरेश ही है।

वह विल्लुपुरम पुलिस स्टेशन गई और अधिकारियों को बताया जिन्होंने ट्रांस लोगों के एसोसिएशन की मदद से उसे होसुर से खोज निकाला।

पूछताछ करने पर पता चला कि सुरेश ने घर छोड़ दिया क्योंकि वह परिवारिक घटनाक्रमों से खुश नहीं था। जहां से वह होसुर भाग गया और एक ट्रैक्टर कंपनी में मैकेनिक के रुप में काम करने लगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों दंपति को समझा बुझाकर उन्हें घर भेज दिया है।

कुछ महीने पहले ही मद्रास हाई कोर्ट ने टिकटॉक पर बैन लगाने का आदेश दिया था। इस मामले में वहीं के एक विधायक थमिमुन अंसारी ने भी अभद्र चीजों के प्रसारण को लेकर बैन लगाने की मांग की थी जिस पर राज्य सरकार प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की थी। 24 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट ने टिक टॉक डाउनलोड पर लगी रोक हटा दिया था।

टॅग्स :टिक टॉकतमिलनाडुवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो