लाइव न्यूज़ :

महिला ने लिंक्डइन प्रोफाइल में अपने काम के अनुभव में जोड़ा 'सेक्स वर्क' भी, बताई इसकी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 15:13 IST

एक महिला ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में सेक्स वर्क को अपने अनुभव के रूप में जोड़ा। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएरियल एगोज़ी नाम की महिला ने अपनी जॉब प्रोफाइल में सेक्स वर्क को अनुभव के रूप में जोड़ा है। महिला ने बताया कि मुझे उन लोगों को रिजेक्ट करने में कोई दिक्कत नहीं है जो इसका भुगतान नहीं करना चाहते हैं।

अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में यूजर अपनी जॉब प्रोफाइल और अनुभव के बारे में लिखता है। हालांकि एक महिला की लिंक्डइन प्रोफाइल को देखकर कुछ लोग चौंक गए। महिला ने 'सेक्स वर्क' को भी अपने काम अनुभव के तौर पर अपनी प्रोफाइल में जोड़ा जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ गई ।

एरियल एगोज़ी नाम की महिला ने अपने बाकी अनुभवों के साथ सेक्स वर्क को भी अपनी प्रोफाइल में रखा है। इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट लिख कर ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करती थी महिला 

जानकारी के मुताबिक एरियल एगोजी एक क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करती थी।हालांकि अपने बाकी अनुभवों के साथ अब उसने लिंक्डइन प्रोफाइल पर अपने काम के अनुभव में सेक्स वर्क को जोड़ा है। एरियल ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक लंबी पोस्ट साझा की थी।  जिसमें एक स्क्रीनशॉट शामिल था । उनके कार्य अनुभव में सेक्स वर्क बताया गया है । पोस्ट में उन्होंने इसका जिक्र करने की वजह बताई । उसने लिखा, 'मैंने दो हफ्ते पहले एक इन-हाउस नौकरी छोड़ दी थी और इसका कारण यह था कि मैं सेक्स वर्क कर सकती थी। मैंने अपनी छवि को बेचने और उलझाने से बस इतना बचा लिया था कि मैं खुद से पूछ सकती थी कि क्या मैं खुश हूं' ।

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस 

महिला की इस पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। 9 हजार से ज्यादा यूजर इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। पोस्ट को लेकर बहस भी छिड़ गई है । कुछ लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोगों को महिला का सेक्स वर्क को अपने अनुभव में जोड़ना पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा सेक्स वर्क असली काम है और उस पर बहुत अच्छा भुगतान है! हमें उन लोगों के मूल्य को कम नहीं करना चाहिए जो इसे काम के रूप में लेते हैं । 

 

टॅग्स :लिंक्डइननौकरीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO