लाइव न्यूज़ :

महिला ने अपने जन्म की अनुमति देने पर मां के डॉक्टर पर ठोका मुकदमा, केस जीता, अब हर्जाने में मिलेंगे लाखों रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2021 14:09 IST

एवी का कहना था कि अगर उसकी मां के डॉक्टर चाहते तो वे उसे इस दुनिया में आने से रोक सकते थे। डॉक्टर प्रग्नेंट के दौरान उनकी मां को सही सलाह देने में नाकाम रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2001 में स्पाइना बिफिडा बीमारी के साथ हुआ एवी का जन्म एवी के अनुसार डॉक्टर मिशेल हैं उनकी इस हालत के जिम्मेदारलंदन उच्च न्यायालय ने सुनाया एवी के पक्ष में अपना फैसला

सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की अदालत का एक अनोखा केस चर्चा में बना हुआ है। एक महिला ने अपने मां के डॉक्टर के खिलाफ अपने जन्म की अनुमित देने पर मुकदमा ठोका था। अब इस केस को महिला जीत गई है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें डॉक्टर से हर्जाने के रूप में लाखों रूपये देने को कहा है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

साल 2001 में स्पाइना बिफिडा बीमारी के साथ हुआ एवी का जन्म 

साल 2001 में ब्रिटिश युवती एवी टूम्ब्स का जन्म लिपोमाइलोमेनिंगोसेले के साथ हुआ। यह एक तरह की विकलांगता है जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में स्पाइना बिफिडा के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी के चलते एवी को कभी-कभी 24 घंटों तक एक ट्यूब से जुड़े रहना पड़ता है। इसी बीमारी की वजह से एवी टूम्ब्स ने डॉक्टर फिलिप मिशेल पर मुकदमा करते हुए हर्जाना मांगा था। एवी ने डॉक्टर के खिलाफ यह कहते हुए मुकदमा ठोका था कि उन्हें किसी भी हालत में उनका जन्म नहीं होने देना चाहिए था। 

एवी के अनुसार डॉक्टर मिशेल हैं उनकी इस हालत के जिम्मेदार

एवी का कहना था कि अगर उसकी मां के डॉक्टर चाहते तो वे उसे इस दुनिया में आने से रोक सकते थे। डॉक्टर प्रग्नेंट के दौरान उनकी मां को सही सलाह देने में नाकाम रहे। 20 वर्षीय एवी यूके की स्टार शो जंपर हैं, जिन्होंने लंदन की उच्च अदालत में अपनी माँ के डॉक्टर फिलिप मिशेल के खिलाफ गलत गर्भाधान (wrongful conception) केस में जीत दर्ज की है।

लंदन उच्च न्यायालय ने सुनाया एवी के पक्ष में फैसला

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर एवी की मां को " गर्भ के दौरान सही सलाह दी गई होती, तो वह गर्भधारण करने के प्रयासों में देरी करती, जिसके परिणामस्वरूप एक सामान्य स्वस्थ बच्चा पैदा होता।" इससे पहले एवी के वकील ने उसकी जीवनभर की देखभाल के लिए हर्जाने के दौरान लाखों पाउंड मांगे। 

डॉक्टर ने एवी की मां को नहीं बताया था फोलिक एसिड का महत्व

एवी की मां जब 30 वर्ष की थी तब उन्होंने डॉक्टर मिशेल से अपनी डिलीवरी करवाई थी। तब डॉ मिशेल ने उसकी मां को फोलिक एसिड लेने की सलाह दी, लेकिन स्पाइना बिफिडा की रोकथाम में इसके महत्व के बारे में ज्यादा नहीं बताया। एवी की मां ने कहा कि डॉक्टर ने उनसे कहा कि अगर वह अच्छी डाइट ले रही है, तो उसे फोलिक एसिड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टॅग्स :Londoncourt
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो