लाइव न्यूज़ :

पति के साथ यौन संबंध बनाते फोटो में खुद को नहीं पहचान पाई महिला, दूसरी महिला के साथ होने के शक में पति को मारा चाकू

By अनुराग आनंद | Updated: January 28, 2021 10:48 IST

एक महिला अपने पुराने तस्वीर में खुद को नहीं पहचान पाई और पति द्वारा यौन संबंध बनाने की तस्वीरों को देखने के बाद  'दूसरी महिला' होने के शक में उसने पति पर जानलेवा हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलियोनोरा ने अपने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी थीं।इसके बाद अपने पति को समझाने के लिए समय दिए बिना उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

नई दिल्ली: मेक्सिको में एक महिला ने अपने पति पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पति की बाल-बाल जान बच गई। दरअसल, महिला की नजर एक तस्वीर पर गई, जिसमें उसका पति किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिख रहा था।

इस तस्वीर को देखने के बाद महिला को लगा कि उसके पति किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद महिला ने अपने पति पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पति ने किसी तरह से खुद को बचाया। लेकिन, बाद में जांच के दौरान जब पता चला कि वह तस्वीर खुद उस महिला की है, तो वह हैरान रह गई। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, महिला की पहचान लियोनोरा आर के रूप में की गई है। महिला को पिछले हफ्ते मैक्सिको में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति जुआन एन के पैरों और बाहों पर कई बार चाकू से हमला किया था।

महिला ने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी-

लियोनोरा ने अपने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी थीं। इसके बाद अपने पति को समझाने के लिए समय दिए बिना, लियोनोरा ने उस पर बार-बार चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

जब जुआन किसी तरह अपनी पत्नी से बचकर उसके हाथों से चाकू प्राप्त करने में कामयाब रहा, तो उसने उससे पूछा कि वह किन तस्वीरों के बारे में बात कर रही है। फिर उसने उसे समझाया कि यह कोई और नहीं बल्कि उसकी ही तस्वीरें हैं। तस्वीरें सालों पहले ली गई थीं, जब दोनों ने शादी नहीं की थी और एक-दूसरे को सिर्फ डेटिंग कर रहे थे।

पड़ोसियों ने घर के अंदर पति-पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी दी-

पड़ोसियों ने घर के अंदर पति-पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को घरेलू विवाद की सूचना दी। इसके बाद शहर के डेलीयर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  लियोनोरा ने बताया कि वह खुद को तुरंत नहीं पहचान पाई, क्योंकि तस्वीर काफी पहले की थी और इसमें वह कम उम्र की एक पतली लड़की थी और साथ ही उसने  मेकअप भी कर रखा था।

पति जुआन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को समझाया कि उसने चित्रों को पुराने ईमेल में देखा था, जिसके बाद उन फोटो को अपने फोन में सहेज कर रख लिया था। अंत में लियोनोरा ने महसूस किया कि यह चित्र उसके ही हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसे जेल में ही रखा गया।

टॅग्स :रिलेशनशिपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो