लाइव न्यूज़ :

'हम भगवाकरण करने के लिए ही सत्ता में आए हैं', हरियाणा के मंत्री ने दिया बयान, देखें वायरल वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: January 28, 2020 13:56 IST

हरियाणा के यमुनानगर के आदिबद्री में राज्य सरकार की ओर से सरस्वती नदी की खुदाई का काम चल रहा है। कंवर यहां तीन दिवसीय सरस्वती महोत्सव के कार्यक्रम के उद्घाटन पर आए थे। उसी दौरान उन्होंने ने अपने भाषण में कहा कि विपक्ष भगवा को लेकर काफी बयानबाजी करता रहता है

Open in App
ठळक मुद्देदेश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण बहुत जरूरी: कंवर पालकंवर ने कहा 'देश में कुछ लोगों को भगवाकरण से बड़ी दिक्कत है।

हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा 'विपक्ष कहता है कि बीजेपी देश को भगवा करने में लगी है। हम भगवा करने के लिए ही काम कर रहे हैं। पूरे विश्व की 50 सभ्यताओं में से केवल एक मात्र हिंदू सभ्यता ही भगवाकरण से ही बची है।

कंवर ने आगे कहा 'देश में कुछ लोगों को भगवाकरण से बड़ी दिक्कत है। वो हमें कहते हैं कि हमने भगवाकरण कर दिया है, लेकिन हम सत्ता में आए ही भगवाकरण करने के लिए हैं और ऐसा करके हम इस देश की संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं।'

बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर के आदिबद्री में राज्य सरकार की ओर से सरस्वती नदी की खुदाई का काम चल रहा है। कंवर यहां तीन दिवसीय सरस्वती महोत्सव के कार्यक्रम के उद्घाटन पर आए थे। उसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि विपक्ष भगवा को लेकर काफी बयानबाजी करता रहता है, लेकिन ये भगवा ही है जिसने कई ऐसे काम कर दिखाए है जो नहीं होने वाले थे। अगर किसी को भगवा से ऐतराज है तो होता रहे हम तो भगवा है और भगवा ही रहेंगे और भगवा ही करके रहेंगे।

उधर, मंगलवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर मस्जिद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तब 11 फरवरी के बाद एक महीनें में मेरी लोक सभा में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं उनमें से एक मस्जिद नहीं छोडूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा।'

साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा। वह लोग अपकी घरों में घुस जाएंगे। वह आपकी बहन व बेटी के साथ रेप करके उन्हें मार सकते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए कुछ फैसला लेना ही होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। 

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो