लाइव न्यूज़ :

लागल झुलनिया में धक्का..., 8 साल के बच्चे से पिता लालू यादव की मिमिक्री सुन खुश तेज प्रताप, मैं हमेशा साथ दूंगा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 19:45 IST

बिहारः अंश मिश्रा की प्रतिभा को देखकर बिहार सरकार में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने वादा किया है कि वो उसकी मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअंश मिश्रा है और वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। उम्र आठ साल है और कक्षा छह में पढ़ता है।  लालू यादव के अन्य बयान को वो बड़े ही अच्छे अंदाज में बोलने लगता है।

पटनाः बिहार सरकार में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बच्चे के साथ वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में छोटा बच्चा लालू यादव की मिमिक्री करते हुए दिख रहा है। उन्होंने अपने आफिसियल ट्विटर हैंडल जिस बच्चे के साथ वीडियो पोस्ट किया है, उसका नाम अंश मिश्रा है और वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

उसकी उम्र आठ साल है और कक्षा छह में पढ़ता है। वीडियो में तेज प्रताप अंश से कहते हैं कि मेरे पिताजी की आवाज निकालो। फिर क्या था अंश लालू यादव का चर्चित डायलाग उनके स्टाइल में बोलने लगता है। लागल झुलनिया में धक्का... से लेकर लालू यादव के अन्य बयान को वो बड़े ही अच्छे अंदाज में बोलने लगता है।

अंश मिश्रा की इस प्रतिभा को देखकर तेज प्रताप ने वादा किया है कि वो उसकी मदद करेंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि छोटे बच्चे की इस कलाकारी को देखकर वो मोहित हो गए हैं। ऐसे कलाकार का मैं हमेशा साथ दूंगा। ये बच्चा बिहार का नाम रौशन करेगा। इसके साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि इसे मैंने इसलिए बुलाया है ताकि मैं इसकी मदद कर सकूं।

उन्होंने अंशु से कहा कि माता- पिता का नाम रोशन करना है। तुमको आगे बढ़ना है। उन्होंने वीडियो में बच्चों को पर्यावरण बचाने की सिख भी दी। तेज प्रताप ने कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना है। जब पर्यावरण रहेगा तभी हमलोग भी ठीक से रह पाएंगे। वीडियो में अंश भी तेज प्रताप की बात मानकर पौधे लगाने की बात कह रहा है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी