लाइव न्यूज़ :

"हमें सिर्फ पीएम मोदी चाहिए, जो मुल्क के लोगों को सीधा कर दे", पाकिस्तानी नागरिक ने किया पोस्ट, वायरल

By भाषा | Updated: February 25, 2023 18:59 IST

वीडियो प्रसारित होने के बाद उक्त पाकिस्तानी नागरिक ने एक दूसरे साक्षात्कार में यू ट्यूबर से कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती से उसके देश के हालात भी सुधरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान बड़े पैमाने पर आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है।पीएम मोदी अपने देश को पिछले आठ साल में नयी ऊंचाई पर ले गए हैं।पाकिस्तानियों को भी सस्ती खाद्य सामग्री और ईंधन मिलता।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के यूट्यूबर सना अमजद से बातचीत में वहां के नागरिक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से की गई प्रशंसा का वीडियो दोनों देशों में तेजी से प्रसारित हो रहा है। सना अमजद के यू ट्यूब चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह दुआ करता है कि उसके देश को भी मोदी जैसा नेता मिले।

अमजद द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी नागरिक द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कह रहा है कि "हमें सिर्फ पीएम मोदी चाहिए, जो इस मुल्क के लोगों को सीधा करदे।" वीडियो वायरल हो गया है। ऐसे समय में भी आया है, जब पाकिस्तान बड़े पैमाने पर आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है।

यह वीडियो प्रसारित होने के बाद उक्त पाकिस्तानी नागरिक ने एक दूसरे साक्षात्कार में यू ट्यूबर से कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती से उसके देश के हालात भी सुधरेंगे। उस व्यक्ति ने बताया कि पहले साक्षात्कार के बाद कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वह मोदी की प्रशंसा के रुख पर अब भी कायम है।

व्यक्ति ने कहा कि मोदी अपने देश को पिछले आठ साल में नयी ऊंचाई पर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान और भारत की तुलना की जाती थी लेकिन अब तुलना लायक स्थिति नहीं है। भारतीय विदेश में भी शानदार काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि मोदी ने अपने देश के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के हित में वहां के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की नाराजगी की परवाह किए बिना रूस से तेल खरीदा। पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट और मंहगाई के दौर से गुजर रहा है। इस पर पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि अगर बंटवारा नहीं हुआ होता तो पाकिस्तानियों को भी सस्ती खाद्य सामग्री और ईंधन मिलता।

पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, ‘‘ मैं मोदी को पंसद करता हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो और परवेज मुशर्रफ नहीं चाहिए बल्कि मोदी चाहिए। पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह चाहता है कि पाकिस्तान भी भारत की तरह बेहतर करे। पहले वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा जिसके बाद शनिवार को यू ट्यूबर ने दूसरा वीडियो साझा किया जिसे जारी करने के महज पांच घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी