मध्य प्रदेश के मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा भक्त, निकलने को लेकर करता रहा जद्दोजहद, देखें वायरल वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 6, 2022 12:23 PM2022-12-06T12:23:12+5:302022-12-06T12:34:45+5:30
इससे पहले 2019 में भी एक महिला कर्मकांड करते समय फंस गई थी। उस समय के वायरल वीडियो में महिला को ढांचे के नीचे रेंगते हुए देखा गया था।
भोपालः सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के एक मंदिर में स्थापित हाथी की मूर्ति के नीचे एक व्यक्ति के फंसे होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर चुटकी ले रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि लगता है अनुष्ठान गलत हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो मध्य प्रदेश के अनूपपुर के नर्मदा उद्गम मंदिर का है। वीडियो में हाथी की प्रतिमा के नीचे फंसे एक शख्स को उससे निकलने की जद्दोजहद करते देखा जा सकता है। कुछ लोग वीडियो में शख्स को प्रतिमा के नीचे से निकलने में मदद करते दिख रहे हैं। मंदिर में मौजूद लोग उसको निर्देश देते देखे जा सकते हैं। शख्स हाथी की प्रतिमा से निकल पाता है कि नहीं, ये वीडियो में पतनहीं चलता है।
India, a portrait in one video. pic.twitter.com/1r3BFlRyX7
— churumuri (@churumuri) December 5, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु इस मंदिर में हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते हैं। इससे पहले 2019 में भी एक महिला कर्मकांड करते समय फंस गई थी। उस समय के वायरल वीडियो में महिला को ढांचे के नीचे रेंगते हुए देखा गया था।
उस वक्त भी महिला को मंदिर में मौजूद भक्त निकालने की कोशिश करते देखे गए थे। हालांकि महिला मूर्ति से निकलने में कामयाब रही थी।