ट्यूशन जाते समय लड़की को परेशान, सिर-मूंछें मुंडवा कर सोशल मीडिया पर डाला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 11:58 IST2025-10-07T11:58:10+5:302025-10-07T11:58:55+5:30
पुलिस ने बताया कि सोमवार को जब उसने लड़की को परेशान करने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने पकड़ा।

सांकेतिक फोटो
बुलंदशहरः कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक लड़की को परेशान करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति का सिर और मूंछें कथित तौर पर मुंडवा दी गईं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुई। खुर्जा देहात के एक गाँव का निवासी आरोपी, पास के एक गाँव की लड़की को ट्यूशन जाते समय कथित तौर पर परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को जब उसने लड़की को परेशान करने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा, उसका सिर और मूंछें मुंडवा दीं तथा इस कृत्य का वीडियो भी बनाया।
उत्तर प्रदेश: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने मुस्लिम युवक का सिर मुंडा! पिटाई कर उसकी दाढ़ी-मूंछ भी काटी!
— Muslim Spaces (@MuslimSpaces) October 6, 2025
बुलंदशहर में कथित तौर पर एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक मुस्लिम युवक को गंजा कर आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई।
⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️ pic.twitter.com/0RF44YHVQL
यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को ग्रामीणों ने
गंजा कर आधी मूंछ दाढ़ी मुंडवा कर किया बेइज्जत। मनचले की खातिर भी की गई। वायरल वीडियो होने पर पुलिस कर रही कार्यवाही की बात। देखे पूरा वीडियो.... pic.twitter.com/jnlH5ZHkY9— Shanu Bharty (@ShanuMedia) October 6, 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया, "सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति का सिर और मूंछें मुंडवाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उस पर एक नाबालिग लड़की को परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। कथित उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान, दोनों घटनाओं की जाँच की जा रही है।"