लाइव न्यूज़ :

चोरी के आरोप में युवक को पोल से बांधकर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2022 18:21 IST

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मोहम्मद इनामुल नाम के युवक के साथ चोरी का आरोप लगाकर मारपीट का मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देसभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. 

पटनाः बिहार के मुंगेर जिले में तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के इब्राहिमपुर मोहल्ला में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की बिजली के खंभे से बांध कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पीड़ित इनाम उर्फ पिंटू खुद को बेकसुर बताया, लेकिन लोगों ने उसकी एक बात ना सुनी. बताया जाता है कि जब तक इनाम उर्फ पिंटू बेहोश ना हो गया तब तक लोग उसे पीटते रहे. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां जिन्दगी और मौत के बीच वह जूझ रहा है.

इनाम उर्फ पिंटू ने यासीन, फिरोज पर आरोप लगाया है कि वह गाली देते हुए पिस्तौल लेकर उनके आंगन में घुस गया और मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं घर से घसीटते हुए बाहर इमामबाड़ा के पास लाया और वहां भी मारना शुरू कर दिया. इमामबाड़ा पर हसन, सज्जाद, सद्दाम, सलमान सभी पीटते हुए फिरोज लकड़ी गोदाम के पास लाया और बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद उसकी जान बची. जानबूझकर जान से मारने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गये हैं. हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मोहम्मद इनामुल नाम के युवक के साथ चोरी का आरोप लगाकर मारपीट का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़ित के द्वारा तारापुर थाना में आवेदन दिया गया है. जिस पर कांड संख्या 5/ 2022 दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि संबंधित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. सभी दोषी दंडित किए जाएंगे. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. वहीं, घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. 

टॅग्स :बिहारपटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी