लाइव न्यूज़ :

Viral Video: नशे में धुत रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाता दिखा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 17:38 IST

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि शख्स को यह पता नहीं है कि वह कहां है और वह अपनी सीट पर बैठा दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक शख्स को रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाते हुए पाया गया है। दावा है कि वह नशे में था और इस कारण ऐसी हरकत की है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को 'रेलवे ट्रैक' पर अपनी कार को चलाते देखा गया है। दावा है कि नशे की हालत में शख्स ने  'रेलवे ट्रैक' पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी और उस पर कथित तौर पर आगे कार भी चलाया है। 

घटना की जानकारी मिलते है रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हाल में ही ओडिशा के बालासोर में एक भयानक रेल हादसा हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और हजारों की संख्या में घायल भी हुए थे। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स एक कार में बैठा था और वह रेलवे लाइन पर थी। वीडियो में कार की चालक को यह पता नहीं चल पा रहा था कि वह कहां है और कार को एक ट्रैक के बीचो-बीच खड़ा करके रखा था। 

क्लिप के अगले हिस्से दो शख्स को देखा गया जो कार के पास जाते है और दूसरी भाषा में कुछ बात करते है। इसके बाद वे कार को पीछे की और धक्का भी देते हुए देखे गए है। हालांकि घटना ते वक्त वहां कोई ट्रेन नहीं आई थी और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना केरल के अंजाराकांडी इलाके में घटी है जहां के रहने वाले जयप्रकाश को कन्नूर सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शख्स को ट्रेन की पटरियों पर चार पहिया वाहन ले जाने और शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में रेलवे अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे बेल पर रिहा भी कर दिया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी