लाइव न्यूज़ :

दिल्ली MCD के चुनाव में हुई "नायक" वाले अनिल कपूर की एंट्री, नाला सफाई के लिए गंदगी में कूदे पार्षद को समर्थकों ने नहलाया दूध से, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: March 24, 2022 09:42 IST

नाला सफाई पर बोलते हुए हसीब उल हसन ने कहा कि काउंसलर, विधायक और सांसद भाजपा के होने के बाद भी शास्त्री पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जल्दी ही दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव होने वाले हैं।ऐसे में नेताओं के बयान के साथ उनके अजीबो-गरीब काम भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आम आदमी पार्टी के एक पार्षद का देखने को मिला है जो अब फेमस हो गए है।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में इस साल दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने अपना कमर कस लिया है। इस बीच दिल्ली के आम आदमी पार्टी (AAP) के एक पार्षद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान पार्षद को नाले में कूद कर उसकी सफाई करते हुए देखा गया है। यही नहीं वीडियो में यह भी देखा गया है कि नाले की सफाई के बाद पार्षद को दूध से भी नहलाया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है और लोगों ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

क्या है पूरा मामला

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद हसीब उल हसन इलाके के एक नाले की सफाई खुद कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव को देखते हुए पार्षद पूर्वी दिल्ली के इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इस दौरान पास के एक नाले में पड़ी गंदगी को देख पार्षद खुद को संभाल  नहीं पाए और नाले में कूद कर उसकी सफाई करने लगे। 

पार्षद को नहलाया गया दूध से

आपको बता दें कि सफाई करने के बाद समर्थकों द्वारा पार्षद के बदन पर लगी गंदगी को साफ किया गया और उन्हें दूध से नहलाया गया था। पार्षद को ठीक उसी तरीके से नहलाया गया जैसे नायक फिल्म में अनिल कपूर को दूध से नहलाया गया था। पार्षद की नाले की सफाई और दूध से नहाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

पार्षद ने लगाया विपक्ष पर काम न करने का आरोप

इलाके के नाले की सफाई के बाद पार्षद ने कहा कि शास्त्री पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने विपक्ष के काउंसलर, विधायक और सांसद पर भी सवाल उठाए हैं। एक तरफ पार्षद जहां अपनी वाहवाही लूच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उनके इस काम पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर ये सब किए जा रहे है ताकि वे लोगों को अपनी तरफ खींच सके।

टॅग्स :New Delhiचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल