लाइव न्यूज़ :

ये क्या! दिल्ली एयरपोर्ट के पास ओवरब्रिज के नीचे फंस गया एयर इंडिया का विमान, वीडियो वायरल, जानें क्या है माजरा

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2021 15:55 IST

एयर इंडिया के एक विमान के हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे फंसे होने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये बात सामने आई है कि ये खराब विमान था जिसे बेच दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एयरपोर्ट के पास का वीडियो, फुट ओवरब्रिज के नीचे फंसा नजर आया एयर इंडिया का विमानएयर इंडिया का कहना है कि ये खराब विमान है और उसने उसे बेच दिया है।खरीदने वाले के द्वारा ले जाए जाने के दौरान ओवरब्रिज के नीचे फंस गया विमान।

नई दिल्ली: एयर इंडिया हाल में काफी चर्चा में रहा है। खासकर इसके अधिग्रहण को लेकर इसी हफ्ते ये खबर आई थी कि टाटा ग्रुप ने बोली जीत ली है। बाद में सरकार ने मीडिया में आई खबरों को गलत बताया था। इन सबके बीच रविवार सुबह एयर इंडिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो में एयर इंडिया का विमान किसी सड़क पर ओवरब्रिज के नीचे फंसा हुआ नजर आ रहा है। आसपास से गाड़ियां गुजर रही हैं और बताया गया कि वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट के करीब दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे का है। हालांकि वीडियो देखने के बाद यूजर्स ये सोचकर अचरज में पड़ गए कि आखिर विमान हाईवे पर कैसे पहुंचा?

ओवरब्रिज के नीचे फंसा विमान, क्या है माजरा?

ओवरब्रिज के नीचे विमान कैसे पहुंच गया और ये पूरा मामला क्या है, इस बारे में जानने से पहले आप ये वीडियो जरूर देख लीजिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दरअसल पूरे मामले पर एयरलाइन ने पुष्टि की है कि ये कोई दुर्घटना नहीं है। ये एक पुराना खराब हो चुका विमान था जिसे एयर इंडिया द्वारा बेचा गया था और विमान के मालिक द्वारा उसे कहीं और ले जाया जा रहा था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'यह एक पुराना खराब हो चुका विमान है जिसे हम पहले ही बेच चुके हैं। हमारे पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है क्योंकि जिसे ये बेचा गया, वह आगे की घटना पर कुछ बता सकता है।'

वहीं, दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई सक्रिय विमान शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, 'विमान निश्चित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे के बेड़े से संबंधित नहीं है और वीडियो में यह बिना विंग्स के दिख रहा है। ऐसा लगता है कि यह एक खराब विमान है और ड्राइवर ने इसे ले जाते समय ऊंचाई को लेकर सही अनुमान नहीं लगा सका।'

साल 2019 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जब खराब हो चुका इंडिया पोस्ट विमान ले जा रहा एक ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक पुल के नीचे फंस गया था।

टॅग्स :एयर इंडियादिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो