लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शेख हसीना के आवास में प्रदर्शनकारियों ने पेला चिकन, टांग फैलाकर सोफे में लेटे, लूटपाट भी की

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2024 17:43 IST

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें हसीना के आधिकारिक आवास में घुसे प्रदर्शनकारियों को घर के अंदर का खाना खाते हुए दिखाया गया। ढाका में प्रधानमंत्री आवास के अंदर लूटपाट और प्रदर्शनकारियों के तैरने के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रसारित हुए।

Open in App

ढाका: बांग्लादेश में मची उथल-पुथल के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और कई सप्ताह तक चले हिंसक प्रदर्शनों के बाद उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें हसीना के आधिकारिक आवास में घुसे प्रदर्शनकारियों को घर के अंदर का खाना खाते हुए दिखाया गया। ढाका में प्रधानमंत्री आवास के अंदर लूटपाट और प्रदर्शनकारियों के तैरने के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रसारित हुए।

एक अन्य वीडियो में बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के अंदर अराजकता दिखाई गई, जिसके तुरंत बाद खबर आई कि शेख हसीना देश से बाहर जा रही हैं।वीडियो में प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास में जो कुछ भी हाथ लगा, उसे उठाकर ले जाते हुए दिखाया गया, जिसमें किताबें और प्राचीन वस्तुएं भी शामिल थीं।

इस बीच, कोटा मुद्दे पर कई सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन झेलने के बाद देश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने सोमवार को घोषणा की कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चलेगी।

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने घोषणा की कि राजनीतिक परिवर्तन चल रहा है और कहा जाता है कि उन्होंने टिप्पणी की है कि "सभी हत्याओं का न्याय किया जाएगा।" उन्होंने देश के लोगों से सेना पर भरोसा करने की अपील की और देशव्यापी हिंसा को तत्काल रोकने का अनुरोध किया।

सेना प्रमुख ने कहा, "देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखें। आप मुझ पर भरोसा करें, आइए हम सब मिलकर काम करें। कृपया मदद करें। लड़ाई से मुझे कुछ नहीं मिलेगा। संघर्ष से बचें। हमने मिलकर एक सुंदर देश बनाया है।"

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो