लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने गर्म तवे पर हाथों से बनाया चिला, वीडियो देख लोग हुए हैरान

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 22, 2021 18:54 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथों से गर्म तवे पर चिला बना रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने गर्म तवे पर हाथों से बनाया चिलालोगों ने कहा - ये तो गजब है भाईमसाले को भी हाथों से मैस किया

गाजियाबाद : सोशल मीडिया पर ऐसे तो खाने-पीने की कई चीजें वायरल होती रहती है । कभी-कभी ये चीजें लोगों को खूब पसंद आती है तो कभी ये वीडियोज देखकर आप हैरान हो जाते हैं । अब इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार चीला बना रहा है । अब आप लोग कहेंगे इसमें क्या बड़ी बात है, चीला तो हर कोई बना सकता है लेकिन आपको बता दें ये जो दुकानदार चीला बना रहा है वो गर्म तवे पर चमचे के बिना हाथों से बना रहा है ।

ये तो आप सभी जानते हैं कि हर स्ट्रीट फूड विक्रेता कुछ अलग बनाने की कोशिश करता है जो उसे दूसरों से अलग बनाता है । अब गाजियाबाद के इस विक्रेता का ये अनोखा तरीका बेहद ही कमाल का है । सोशल मीडिया पर इस स्ट्रीट फूड विक्रेता का वीडियो वायरल हो रहा है । 22 सेकंड की इस क्लिप को यूट्यूब पर फ़ूड ब्लॉगर अमर सिरोही  ने पोस्ट किया था, जिनका इंस्टाग्राम पेज @foodieincarnate के नाम से है ।

तीन दिन पहले ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अबतक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक स्ट्रीट फूड विक्रेता है, जो सड़क किनारे चीला बेचता है । वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकानदार अपने हाथों से चीले के घोल को गर्म तवे पर फैला रहा है । इसके बाद उसने चीले के ऊपर कटी हुई सब्जी डाली और इस मिश्रण को मैश किया । अपने स्टफ को और अच्छा बनाने के लिए वो स्टफ में मक्खन भी डालता है ।  इसके बाद दुकानदार ने चीले को तवे पर टोस्ट किया और कलछी से पलट दिया । उन्होंने चीले को चार भागों में काटा और कई चटनी के साथ परोसा ।

ये दिखने में जितना खूबसूरत लग रहा है, उतना खाना में भी होगा । फूड ब्लॉगर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर काफी कमेंटस और रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि यह चीज के बिना है ।’ दूसरे ने कहा, ‘इस रेसिपी को बनाने में उचित स्वच्छता बनाए रखें ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो