लाइव न्यूज़ :

Viral Video: आंख की सफाई का ऐसा तरीका कि 'घिन्ना' जाएंगे आप, यूजर्स कह रहे, ''छी-छी''

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2024 15:23 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती रहती हैं। ऐसी ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रही है। जिसमें एक बूढ़ी औरत एक लड़की की आंख की सफाई अपनी जीभ से कर रही है। जी हां , आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। वीडियो में महिला बच्ची की आंख में जीभ डाल आंख की सफाई कर रही है। बूढ़ी महिला आंख की सफाई जीभ से करती है और फिर थूक देती है।

अब आंख साफ करने का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जब आप वीडियो देखेंगे तो सोचेंगे कि आखिर यह महिला क्या करने की कोशिश कर रही है। महिला इस तरह का इलाज करती है या कोई और बात है , पता नहीं। हालांकि वीडियो से समझा जा सकता है कि यह किसी गांव का वीडियो है।    

 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की की आंखों में कुछ दिक्कत है। ऐसे में वह बूढ़ी महिला के पास आई है। बूढ़ी महिला लड़की को अपने पास खींचती है। इसके बाद वह अपनी जीभ उसकी आंखों में डालती है। वह अपनी जीभ से धीरे-धीरे उसकी आंखें साफ करती नजर आ रही है। वह अपने अंगूठे को लड़की की आंखों पर मजबूती से रखे हुए है।

जैसे ही उसकी आंखें साफ होती हैं, वह अपना चेहरा पीछे खींच लेती है। लड़की बड़े ही अजीब तरीके से अपनी आंखें घुमाती है। बुढ़िया आंखों का मैल थूक देती है। इलाज के इस तरीके से लड़की भी हैरान रह जाती है और हंसती नजर आती है। 

फिर बुढ़िया कपड़े से उसकी आंखें फिर से साफ करती है और फिर जीभ से उसकी आंखें साफ करती है। इस तरह लड़की की आंखें ठीक हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों इंस्टाग्राम यूजर्स ने पोस्ट को शेयर और लाइक किया है। ज्यादातर लोगों ने इलाज के इस तरीके को गलत बताया है। कई यूजर्स को यह विजुअल देखकर घिन भी आई।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो