लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड के माता-पिता ने भारतीय डिश पर रखा अपने बेटे का अजीबोगरीब नाम, सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब लिए मजे

By आजाद खान | Updated: September 4, 2022 10:17 IST

आयरलैंड के एक प्रसिद्ध रेस्तरां ने इस नवजात का फोटो शेयर किया है। अपने पोस्ट में रेस्तरां ने लिखा है, "आपका हमारी दुनिया में स्वागत है पकोड़ा! हम आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकते!"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक नवजात का फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो को आयरलैंड के एक प्रसिद्ध रेस्तरां ने शेयर किया है। रेस्तरां ने बताया कि उसके एक ग्राहक ने नवजात का नाम 'पकोड़ा' रखा है।

Viral News:आयरलैंड के न्यूटाउनबे में एक दंपती ने अपने बेटे का नाम भारतीय व्यंजन 'पकोड़ा' के नाम पर रखा है। आम तौर पर लोग अपने बच्चों के नाम किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या स्थान के नाम  पर रखते है, लेकिन इस दंपती ने अपने बच्चे का नाम एक डिश के नाम पर रखा है। 

इस बात की जानकारी आयरलैंड में स्थित कैप्टन टेबल नामक एक प्रसिद्ध रेस्तरां ने दी है। इस खबर के फेसबुक पर शेयर करने के बाद वायरल हो गया जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार टिप्पणियां करने लगे। 

क्या है पूरा मामला

आयरलैंड में मौजूद कैप्टन टेबल नामक एक प्रसिद्ध रेस्तरां ने कुछ दिन पहले एक फेसबुक पोस्ट किया था। पोस्ट में रेस्तरां ने बताया था कि उनके रेस्तरां में एक दंपती आया करता है जिसने अपने बच्चे का नाम रेस्तरां के एक डिश के नाम पर रखा है। 

रेस्तारां के अनुसार, कपल ने नवजात का नाम 'पकोड़ा' रखा है जो रेस्तरां का एक डिश है। इसके लिए रेस्तरां ने अपना मेनू भी शेयर किया है जिसमें डिश का नाम देखा जा सकता है। ऐसे में रेस्तरां ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपका हमारी दुनिया में स्वागत है पकोड़ा! हम आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकते!"

सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब लिए मजे

इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही, कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में पकोड़ा को बधाई दी तो वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरे दो बच्चे हैं- चिकन और टिक्का। एक ने लिखा कि यह नाम कुत्ते-बिल्ली पर तो सूट कर सकता है, इंसान पर नहीं।

एक महिला यूजर ने लिखा कि मैं दो बार गर्भवती हुई और उस समय में खाने के लिए मेरी पसंदीदा चीजें केले और तरबूज थे। भगवान का शुक्र है कि मैंने इस बारे में नहीं सोचा और अपने बच्चों का नाम उनके नाम पर नहीं रखा। एक अन्य ने अपने बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह मेरा बच्चा है, इसका नाम चिकन बॉल है। 

टॅग्स :अजब गजबआयरलैंडसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'