लाइव न्यूज़ :

53 करोड़ रुपए की कीमत वाला ये है दुनिया का सबसे महंगा बैग, जानें इसके बारे में सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: November 28, 2020 16:02 IST

इटली के लग्जरी ने 6 मिलियन यूरो (लगभग 53 करोड़ रुपये) की लागत से बना दुनिया का सबसे महंगा बैग लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में देखा चमकदार दिखने वाले इस बैग में 130 कैरेट के हीरे और 10 सफेद सोने की तितलियों को जड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइटैलियन ब्रांड बोरिनी मिलनेसी ब्रांड ने दुनिया का सबसे महंगा हैंड बैग तैयार किया है। कंपनी ने हाल ही में इस बैग को लॉन्च किया है।

इटली के लग्जरी इटैलियन ब्रांड बोरिनी मिलनेसी ब्रांड ने दुनिया का सबसे महंगा हैंड बैग तैयार किया है। कंपनी ने हाल ही में इस बैग को लॉन्च किया है। इस बैग की कीमत 53 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इस बैग को समुद्र बचाने के जागरूकता अभियान के तहत बनाया गया है। 

दरअसल, इटली के लग्जरी ने 6 मिलियन यूरो (लगभग 53 करोड़ रुपये) की लागत से बना दुनिया का सबसे महंगा बैग लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में देखा चमकदार दिखने वाले इस बैग में 130 कैरेट के हीरे और 10 सफेद सोने की तितलियों को जड़ा गया है। समुद्र प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैग का निर्माण किया गया है।

कंपनी ने इंस्टाग्राम पर जारी किए गए एक बयान में लिखा कि समुद्र की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए हमें अपने बैग का अनावरण करने पर गर्व है। यह 6 मिलियन यूरो का बैग है। इसमें आगे यह भी लिखा गया है कि इसकी आय से 800 हजार यूरो समुद्र की सफाई के लिए दान किए जाएंगे।

इस पोस्ट में दिखाया गया है कि हल्के नीले दिखने वाले इस बैग में सोने की तितलियां भी लगाई गई हैं जो दिखने में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा इस बैग को बंद करने के लिए एक हुक भी लगाया गया है। बता दें कि इटैलियन ब्रांड बोरिनी मिलनेसी बैग बनाने वाला ब्रांड है। कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत बैग दिखाए गए हैं। वहां कई बैग्स की कीमतें भी बताई गई हैं। फिलहाल इस नए बैग की कीमत चर्चा में है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो