लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीएम मोदी ने डिस्लेक्सिया की चर्चा के दौरान राहुल और सोनिया गांधी पर कसा तंज, हो रही है आलोचना

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2019 10:04 IST

विवाद इस बात पर है कि इस कार्यक्रम में जब मोदी ने राहुल पर तंज कसा उस समय डिस्लेक्सिया बीमारी की चर्चा हो रही थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में पीएम एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिये बगैर उन पर व्यंग्य कस रहे हैं। हालांकि, विवाद इस बात पर है कि इस कार्यक्रम में जब मोदी ने राहुल पर तंज कसा उस समय डिस्लेक्सिया बीमारी की चर्चा हो रही थी। 

यह कार्यक्रम शनिवार का है जिसमें पीएम मोदी स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2019 के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित कर रहे थे और उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी सेशन में एक छात्रा पीएम मोदी से डिस्लेक्सिया से गुजर रहे बच्चों की मदद को लेकर बात कर रही थी। इस पर पीएम मोदी ने छात्रा को बीच में रोकते हुए पूछा कि क्या इससे 40 और 50 साल के लोगों का भी फायदा होगा।

इतना कहते ही कई छात्र हंसने लगते हैं और छात्रा का जवाब आता है कि 'हां होगा'। पीएम भी इस दौरान लगातार मुस्कुराते हैं और फिर पूछते हैं, 'इससे तो फिर मां बहुत खुश होगी।' 

इस वीडियो के बाद पीएम मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गये हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने डिस्लेक्सिया बीमारी के बहाने राहुल गांधी को निशाना बनाकर किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजाक की आलोचना की। मोदी पर निशाना साधते हुए सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी डिस्लेक्सिया पीडि़त लोगों के नाम पर राजनीतिक मजाक कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आप इससे और नीचे नहीं गिर सकते। आपके अंदर की असंवेदनशीलता किसी भी नदी में डुबकी लगाने से नहीं धुल सकती। वे भले ही सीखने की प्रक्रिया में धीमे हों, लेकिन आपकी तरह पत्थरदिल नहीं हैं।''

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी इस मजाक पर मोदी की आलोचना की। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने पीएम के इस मजाक की आलोचना की है।   

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल