VIDEO: कर्नाटक में मरम्मत के दौरान टायर फटने से मैकेनिक हवा में सिक्के की तरह उछला, देखें सीसीटीवी फुटेज
By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2024 17:38 IST2024-12-23T17:38:50+5:302024-12-23T17:38:50+5:30
वीडियो में अब्दुल को एक बड़े टायर में हवा भरते हुए देखा जा सकता है, जो कुछ ही देर बाद फट गया और उसके बल से वह कई फीट दूर जा गिरा। अब्दुल कथित तौर पर एक निजी स्कूल बस के टायर में पंक्चर ठीक कर रहा था, जिसे वीडियो में भी देखा जा सकता है।

VIDEO: कर्नाटक में मरम्मत के दौरान टायर फटने से मैकेनिक हवा में सिक्के की तरह उछला, देखें सीसीटीवी फुटेज
Viral Video: दक्षिण राज्य कर्नाटक में टायर फटने की एक अजीब दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टायर फटने से 19 वर्षीय अब्दुल राजिद के हवा में उछलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे से लिया गया वीडियो कर्नाटक के उडुपी का है।
वीडियो में अब्दुल को एक बड़े टायर में हवा भरते हुए देखा जा सकता है, जो कुछ ही देर बाद फट गया और उसके बल से वह कई फीट दूर जा गिरा। अब्दुल कथित तौर पर एक निजी स्कूल बस के टायर में पंक्चर ठीक कर रहा था, जिसे वीडियो में भी देखा जा सकता है।
Udupi man tossed in air after bus tyre bursts #Karnataka#Udupi#Air#TyreBurstspic.twitter.com/gGHdYMWoyS
— Republic (@republic) December 23, 2024
यह घटना 21 दिसंबर को तटीय जिले के कोटेश्वर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक टायर की दुकान पर घटित हुई। विस्फोट में अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि उसके हाथ में कंपाउंड फ्रैक्चर हो गया है।