लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक से हालात बेकाबू, प्लेन की विंग्स पर लटके शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 18, 2021 10:50 IST

सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान से एक और खतरनाक वीडियो समाने आ रहा है, जिसे प्लेन से लटके एक व्यक्ति ने शूट किया है । वह प्लेन की विंग्स पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था ।

Open in App
ठळक मुद्देप्लेन से लटके शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियोअफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए लोग प्लेन के विंग्स पर बैठे आए नजरसोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है

काबुल : अफगानिस्तान में इन दिनों जो हालात उससे लोग दहशत में हैं । पूरी दुनिया ये दहशतगर्दी की माहौल देखकर सहम गई है । लोग तालिबान के डर से काबुल एयरपोर्ट पर भागते और अपने आपको बचाने के लिए जबरन चढ़ते नजर आ रहे थे । इन तस्वीरों मे अफगानिस्तान में डर के माहौल को और लोगों की बेबसी को साफ कर दिया ।

अब काबुल एयरपोर्ट का एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें प्लेन की विंग्स पर बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया है और प्लेन के उड़ान भरने के दौरान वह खुश नजर आ रहा है । वह खुश है कि शायद अब उसे तालिबान के डर से राहत मिलेगी या एक बेहतर जिंदगी मिलेगी लेकिन आपको बताते दें कि अफगानियों की राह इतनी आसान अभी भी नहीं हुई । हाल ही में ऐसे वीडियोड सामने आए थे कि प्लेन के विंग्स पर बैठे 2 लोग उड़ान भरने के बाद ऊंचाई से गिर गए । ऐसे वीडियो ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया और लोग अफगानियों के लिए अपनी चिंता प्रकट कर रहे हैं ।

 

महिलाओं, बच्चों और विशेष रूप से वे लोग जिन्होंने एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश का सपना देखा था, वे छोड़ने के लिए उतावले हैं । शायद उन्हें पता है कि अगर वे अफगानिस्तान में रहे थे उनकी जान नहीं बच पाएगी  ।  हालांकि इस बार तालिबान अफगानियों को अधिक सुविधाएं देने की बात कर रहा है लेकिन इसका कोई भरोसा नहीं है । 

रविवार शाम से, जैसे ही तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया और चुनी हुई सरकार गिर गई । लोगों की बदहवाश भीड़ हवाईअड्डे की तरफ दौड़ने लगी । हर कोई बस अफगानिस्तान से बाहर निकल जाना चाहता था । इस घटना के बाद पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिख लोगों की मदद करने की बात कही है ।

 एक आधिकारिक प्रिवी ने पीएम मोदी के हवाले से  कहा, "भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं। हमें अपने अफगान भाइयों और बहनों को भी हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए, जो सहायता के लिए भारत की ओर देख रहे हैं।"  

टॅग्स :वायरल वीडियोअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?