शख्स ने पहली गर्लफ्रेंड की अंगूठी चुराकर दूसरी प्रेमिका को किया प्रपोज, पुलिस ने दर्ज किया केस

By अनुराग आनंद | Published: February 14, 2021 09:35 AM2021-02-14T09:35:53+5:302021-02-14T09:45:28+5:30

एक शख्स ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट रिंग को चुराकर अपनी नई वाली प्रेमिका को प्रपोज किया। इसके बाद पहली गर्लफ्रेंड ने पुलिस स्टेशन में रिंग के चोरी होने की खबर दी तो पुलिस ने शख्स के खिलाफ वारंट जारी किया है।

valentine's day Man proposes to girlfriend with ring stolen from other lover | शख्स ने पहली गर्लफ्रेंड की अंगूठी चुराकर दूसरी प्रेमिका को किया प्रपोज, पुलिस ने दर्ज किया केस

पहली गर्लफ्रेंड का रिंग चुराकर दूसरी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज (सांकेतिक तस्वीर)

Highlightsजब महिला ने अपने प्रेमी से इस बात की शिकायत की तो उसने कुछ गहने वापस कर दिए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शख्स की नई गर्लफ्रेंड ने भी संबंधों को तोड़ लिया है।

नई दिल्ली: ऑरेंज सिटी, फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड की सगाई की अंगूठी और शादी के बैंड चुराकर उसे दूसरी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए इस्तेमाल किया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला को पता चला है कि उसका मंगेतकर किसी दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में है तो इस बात की जांच के लिए उसने अपने मंगेतकर के फेसबुक प्रोफाइल को देखने का फैसला किया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जब महिला ने एक दिन अपने मंगेतर के फेसबुक प्रोफाइल को देखा, तो उसे मंगेतकर के साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड की तस्वीर दिखी। इस तस्वीर में उसके प्रेमी की नई गर्लफ्रेंड ने जो शादी का बैंड और सगाई की अंगूठी पहन रखी थी, उसे देख महिला को शक हुआ। 

महिला ने फेसबुक पर मंगेतर की नई गर्लफ्रेंड के रिंग को देखने के बाद गहने के बॉक्स की जांच की-

इसके बाद शख्स की पहली गर्लफ्रेंड ने इस संबंध में इस साल की शुरुआत में पुलिस विभाग के डिटेक्टिव को जानकारी दी। ऑरेंज सिटी की महिला ने पुलिस को बताया कि अपने मंगेतकर के फेसबुक पर उस तस्वीर को देखने के बाद ही उसने अपने गहने के बॉक्स की जांच करने का फैसला किया। 

उसने अपने गहने के बॉक्स की जांच की तो उसके रिंग व शादी के बैंड गायब थे। महिला ने बताया कि उसकी अंगूठी के अलावा हीरे के आभूषण भी थे, जो उसकी मां की थी, वह सब वहां से गायब था। इस मामले में कहा जा रहा है कि लगभग $ 6,270 की संपत्ति चुराई गई थी।

महिला ने प्रेमी से इस बात की शिकायत की तो उसने कुछ गहने वापस कर दिए

जब महिला ने अपने प्रेमी से इस बात की शिकायत की तो उसने कुछ गहने वापस कर दिए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शख्स की नई गर्लफ्रेंड ने भी रिलेशनशिप को तोड़ लिया। उसने भी पुलिस में अपने प्रेमी के ऊपर ठगी का आरोप लगाया है। जिसके बाद से पुलिस ने शख्स पर ठगी और धोखाधड़ी का दूसरा मामला भी दर्ज किया है।

पहली प्रेमिका ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले उसका प्रेमी यूसुफ ऑरेंज काउंटी स्थित घर पर आया था। उसने महिला से कहीं बाहर घूमने जाने का बहाना बनाया और लैपटॉप के साथ कुछ गहने लेकर गायब हो गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि पहले भी शख्स पर धोखा देने व अन्य मामले में केस दर्ज है। अभी तक शख्स को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Web Title: valentine's day Man proposes to girlfriend with ring stolen from other lover

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे