लाइव न्यूज़ :

वैशालीः 2080 छात्राओं का नामांकन, सिर्फ 600 सीट, नीतीश सरकार में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, टीचर्स ने हाथ जोड़कर 1200 छात्राओं को घर भेजा, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2023 15:54 IST

बिहारः स्कूल की बदहाली से नाराज लड़कियां आज सड़क पर उतर गई हैं। स्कूल में बैठने की व्यवस्था तक नहीं है और छात्राओं को पढ़ाने का दावा किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदावों की पोल खोलने वाली तस्वीर वैशाली जिले के महनार से सामने आई है।सरकार उन्हें स्कूल आने पर बाध्य क्यों कर रही है? स्कूल में बैठने का इंतजाम करना चाहिए और फिर आदेश निकालना चाहिये।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लंबे चौडे दावे किए जाते हैं। लेकिन उनके दावों की पोल खोलने वाली तस्वीर वैशाली जिले के महनार से सामने आई है, जहां स्कूल में बैठने की व्यवस्था तक नहीं है और छात्राओं को पढ़ाने का दावा किया जाता है।

महनार गर्ल्स हाईस्कूल में बैठने की जगह नहीं होने पर दूसरे दिन भी हंगामे की स्थिति रही। हाल यह है कि इस स्कूल में 2080 छात्राओं का नामांकन किया गया है, जबकि सिर्फ 600 छात्राओं के ही बैठने की व्यवस्था है। हर दिन छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि स्कूल की बदहाली से नाराज लड़कियां आज सड़क पर उतर गई हैं।

आज दूसरे दिन भी छात्राएं आक्रोशित रहीं। आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब स्कूल में बैठने की जगह ही नहीं है तो सरकार उन्हें स्कूल आने पर बाध्य क्यों कर रही है? सरकार को पहले स्कूल में बैठने का इंतजाम करना चाहिए और फिर आदेश निकालना चाहिये। छात्राओं का कहना है कि सरकार के द्वारा 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि स्कूल में बैठने की जगह तक नहीं है।

उनका कहना है कि वे दूर दराज से काफी परेशानी का सामना कर स्कूल पहुंचती हैं, लेकिन यहां बैठने की जगह उन्हें नहीं मिल पाती है, स्कूल में उन्हें पढ़ाया नहीं जा रहा है बल्कि सिर्फ परेशान किया जा रहा है। आज स्कूल में 10 छात्राएं गर्मी की वजह से बेहोश हो गईं। सुबह 9.30 बजे प्रेयर के बाद टीचर्स ने हाथ जोड़कर करीब 1200 छात्राओं को घर भेज दिया।

शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में कुल 2083 छात्राओं का एडमिशन है, जबकि बैठने की क्षमता सिर्फ 600 की ही है। हाल में शिक्षा विभाग ने व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कई सारे आदेश दिए हैं। स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य की है। 75 फीसदी उपस्थिति नहीं रहने पर सरकार ने छात्रों को मिलने वाली सुविधा, जैसे- पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति और फॉर्म से वंचित कर दिया है।

इसकी वजह से सभी छात्राएं स्कूल पहुंचने लगी हैं और स्कूल में बैठने की व्यवस्था ही नहीं है। इसी से नाराज होकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। स्कूल में आज गर्मी की वजह से कुछ बच्चियां बेहोश हो गईं। भीड़ की वजह से क्लास चलते-चलते भी कई बच्चियां बेहोश होती देखी गईं। इसके बाद बुधवार को एक शिक्षक गेट पर खड़े होकर छात्राओं से घर वापस लौटने के लिए कहते दिखे।

उनका कहना था कि हमारे यहां व्यवस्था नहीं है। आप घर चले जाइए। हाजिरी लगवाकर छात्राएं भी अपने घर जाती दिखीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में 2083 छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन बैठने की क्षमता कम की ही है। स्कूल में बैठने के लिए जगह नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो