लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे ऊंचा धनिये का पौधा, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

By प्रिया कुमारी | Updated: June 4, 2020 15:54 IST

गोपाल दत्त का कहना है कि गिनीज बुक में नाम दर्ज होना देश के किसान के लिए गर्भ की बात होगी। खासकर जैविक कृषि के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है।  गोपाल दत्त बताते हैं कि खेती के लिए उनकी पत्नी ने वीना उप्रेती ने उन्हे प्रेरित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल दत्त का कहना है कि गिनीज बुक में नाम दर्ज होना देश के किसान के लिए गर्भ की बात होगी।गोपाल दत्त ने इस उपलब्धि के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया है।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रहने वाले जैविक किसान गोपाल उप्रेती ने दुनिया का सबसे ऊंचा 7 फुट का धनिये का पौधा उगाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड नें जगह बना ली है।

उन्होंने दावा किया है कि इससे पहले इतना ऊंचा धनिए का पौधा किसी ने नहीं उगाया है, इससे पहले के रिकॉर्ड में जर्मनी के नाम है जिसने 6 फुट उंचा धनिया उगाया था। गोपाल दत्त का एक जीएस आर्गेनिक एप्पल फार्म है। वह 10 हैक्टेयर क्षेत्र में धनिया और लहसून उगाते हैं। जबकि 1.5 हेक्टेयर में सेब का बगीचा और सब्जी लगाते हैं। 

अप्रैल को मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. गणेश चौधरी ने उनके फार्म का निरीक्षण किया था। वहां पर उन्होंने देखा कि खेत में धनिए के पौधे औसत से काफी बड़े हैं। 27 मई को मुख्य उद्यान अधिकारी पांडे, जैविक उत्पाद परिषद मजखाली के इंचार्ज डॉ. देवेंद्र सिंह नेगी, उद्यान सचल दल केंद्र बिल्लेख प्रभारी राम सिंह नेगी ने फिर उनके खेत में धनिया के पौधों की लंबाई नापी।

नापने पर पता चला कि धनिये का पौधा 7 फुट एक इंच का था। इसके अलावा उनके खेत में पांच से सात फीट उंचाई के और भी कई पौधे मौजूद थे। गोपाल दत्त ने इस उपलब्धि के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया है। गोपाल दत्त का कहना है कि गिनीज बुक में नाम दर्ज होना देश के किसान के लिए गर्भ की बात होगी। खासकर जैविक कृषि के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गोपाल दत्त बताते हैं कि खेती के लिए उनकी पत्नी ने वीना उप्रेती ने उन्हें प्रेरित किया है। 

उप्रेती ने बताया कि उनके खेत में सेब, आडू, खुमानी, प्लम के साथ ही तरह—तरह की सब्जियां भी उगायी जाती हैं। उन्होंने इस साल अप्रैल माह में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के पिछले रिकार्ड को चुनौती दी थी। अल्मोडा के मुख्य उद्यान अधिकारी पांडे ने बताया कि गोपाल उप्रेती ने अपनी मेहनत से यह सफलता पायी है जो अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।

टॅग्स :गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो