लाइव न्यूज़ :

छात्रा ने मनचले को सड़क पर चप्पल से पीटा, माफी मांगता रहा, एक न सुनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2021 18:10 IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का मामला है. जानकारी के अनुसार एक छात्रा कोचिंग के बाद महोबा के रामकथा मार्ग से लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने उससे छेड़छाड़ की.

Open in App
ठळक मुद्देमनचले ने उसके सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया.छात्रा के सब्र का बांध टूट गया. छात्रा ने रौद्र रूप धारण कर और युवक को चप्पलों से बुरी तरह पीट डाला. मनचला माफी मांगता रहा, लेकिन छात्रा ने उसकी एक न सुनी.

महोबाःउत्तर प्रदेश के महोबा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई हो रही है.

 

दरअसल युवक पर छात्रा को सरेआम छेड़ने का आरोप है. वीडियो की खासबात यह है कि पास ही मौजूद एक पुलिस सहायता केंद्र ताला लटका दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार एक छात्रा कोचिंग के बाद महोबा के रामकथा मार्ग से लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने उससे छेड़छाड़ की.

छात्रा ने अनदेखा किया, लेकिन कुछ ही देर बाद मनचले ने उसके सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया. इसके बाद छात्रा के सब्र का बांध टूट गया. छात्रा ने रौद्र रूप धारण कर और युवक को चप्पलों से बुरी तरह पीट डाला. मनचला माफी मांगता रहा, लेकिन छात्रा ने उसकी एक न सुनी.

सभी किए हाथ साफ होहल्ला होते देख भीड़ जुट गई और फिर वहां मौजूद सभी लोगों ने मनचले पर लात, घूसे, चप्पल बरसाने शुरू कर दिए. यह तमाशा करीब आधे घंटे तक सड़क पर चलता रहा, लेकिन पुलिस का कोई अता-पता नहीं था. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो