कानपुर के गोल्डन बाबा ने पहना सोने का मास्क, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें सबकुछ

By वैशाली कुमारी | Published: July 2, 2021 06:43 PM2021-07-02T18:43:10+5:302021-07-02T18:43:10+5:30

गोल्डन बाबा का नाम मनोज सेंगर है और इनके सोने के मास्क की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

Uttar Pradesh kanpur Golden Baba wore a gold mask worth Rs 5 lakh covid coronavirus | कानपुर के गोल्डन बाबा ने पहना सोने का मास्क, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें सबकुछ

बाबा ने इस मास्क को शिव शरण मास्क नाम दिया है।

Highlightsसोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  सोने का शंख, मछली, और भगवान हनुमान का लॉकेट भी देखने को मिल जाएगा।आपको बता दें कि गोल्डन बाबा को यूपी का बप्पी लहरी कहा जाता है।

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोल्डन बाबा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। इनकी चर्चा मे होने की वज़ह दरअसल इनका मास्क है।

यह कोई ऐसा वैसा मास्क नहीं पहनते हैं। गोल्डन बाबा ने 5 लाख रुपये की कीमत वाला सोने का मास्क बनवाया है। गोल्डन बाबा का नाम मनोज सेंगर है और इनके सोने के मास्क की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक गोल्डेन बाबा ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर घातक रही है। कई लोग तो ठीक से मास्क तक नहीं लगाते। ये मास्क ट्रिपल लेयर सेनेटाइज है जो कि 3 साल तक आराम से चल सकता है। बाबा ने इस मास्क को शिव शरण मास्क नाम दिया है।

उन्होंने कहा कि वो Covid-19 को लेकर सभी एहतियात बरतते है और उनके पास हथियार बंद दो बॉडी गार्ड हमेशा रहते हैं। आपको बता दें कि गोल्डन बाबा को यूपी का बप्पी लहरी कहा जाता है। लोग उन्हें मनोजानंद महाराज के नाम से भी जानते हैं। उनके पास इस गोल्ड के मास्क के अलावा सोने का शंख, मछली, और भगवान हनुमान का लॉकेट भी देखने को मिल जाएगा।

Web Title: Uttar Pradesh kanpur Golden Baba wore a gold mask worth Rs 5 lakh covid coronavirus

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे