लाइव न्यूज़ :

UPSC 2021: बिना किसी कोचिंग- स्मार्ट फोन और इंटरनेट से पास किया यूपीएससी अब लड़की संग परिवार कह रहा है 'गलती हो गई', मांग रहा है माफी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 12:23 IST

UPSC 2021: इस पर बोलते हुए परीक्षा पास करने का दावा करने वाली लड़की के बहन ने कहा, ''हमने यूपीएससी की वेबसाइट पर परिणाम की जांच करने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेट काम नहीं कर रहा था। यह अनजाने में हुई गलती थी।''

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की एक लड़की ने पहले ही कोशिश में UPSC 2021 की परीक्षा को पास किया है। यह दावा लड़की के परिवार वालों ने किया था जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया था।बाद में इस दावे का जब खुलासा हुआ तो उसे जानकर सब हैरान रह गए थे।

UPSC 2021:झारखंड के रामगढ़ जिले में रहने वाली दिव्या पांडे का खुशी का कोई ठिकाना नहीं था जब उसे पता चला कि उसने UPSC 2021 की परीक्षा को पहले ही कोशिश में पास कर लिया है। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही और बाद में दिव्या के साथ उसके परिवार वालों को भी माफी मांगनी पड़ी थी। आपको बता दें कि इसी हफ्ते UPSC 2021 की परीक्षा के रिजल्ट जारी हुए हैं जिसमें टॉप तीन पर लड़कियां का ही इस साल बोलबाला रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पहली बार में सिविल सेवा परीक्षा पास करने का दावा करने वाली दिव्या पांडे (24) के परिवार ने गलत जानकारी देने के लिये शुक्रवार को जिला प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से माफी मांगी, जिन्होंने उसे सम्मानित किया था। 

इसके अलावा परिवार ने मीडिया से भी माफी मांगी और कहा कि यह ''अनजाने में हुई गलती'' है। आपको बता दें कि दिव्या पांडे (24) की ओर से माफी मांगते हुए उनके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कहा कि वास्तव में दक्षिण भारत की दिव्या पी परीक्षा में सफल हुई थीं। 

अनजाने में हुई गलती- दिव्या पांडे की बड़ी बहन

दिव्या पांडे की बड़ी बहन प्रियदर्शनी पांडे ने कहा कि उनकी बहन को उत्तर प्रदेश में उनके दोस्त ने सूचित किया था कि उन्होंने यूपीएससी में 323वां रैंक हासिल किया है और ''हमने यूपीएससी की वेबसाइट पर परिणाम की जांच करने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेट काम नहीं कर रहा था। यह अनजाने में हुई गलती थी।'' 

बिना किसी कोचिंग, स्मार्ट फोन और इंटरनेट से पास किया UPSC 2021

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना किसी कोचिंग के स्मार्ट फोन और इंटरनेट की मदद से पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने के परिवार के दावों के बाद दिव्या पांडे के पिता को सम्मानित किया, जो सीसीएल के सेवानिवृत क्रेन ऑपरेटर हैं। 

इन दावों की मीडिया में खूब चर्चा हुई। अपने कार्यालय में दिव्या पांडे को सम्मानित करने वाली रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने इसे ''मानवीय गलती'' करार दिया है। 

फर्जी खबर फैलाने का कोई ईरादा नहीं था

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि फर्जी खबर फैलाने या झूठे दावे करने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के बाद दिव्या दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है कि दिव्या झारखंड के रामगढ़ जिले के चित्तरपुर ब्लॉक के अंतर्गत रजरप्पा कॉलोनी की रहने वाली है।  

टॅग्स :अजब गजबसंघ लोक सेवा आयोगexamएग्जाम रिजल्ट्सझारखंडइंटरनेटस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO