लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: एमपी के सीएम शिवराज ने समझाया BABA का मतलब, सपा प्रमुख अखिलेश पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2022 18:26 IST

UP Election 2022:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फोन टेप कराने के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुए मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपनी हार सुनिश्चित देखकर वह पहले से ही भूमिका बना रहे और गलत आरोप लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम चौहान ने अखिलेश यादव को बाबा (BABA) का मतलब बताया।एमपी सीएम एसएस चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति के लिए कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

UP Election 2022: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। यूपी के देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर कई प्रहार किए। अखिलेश यादव हार की पूर्व भूमिका में गलत आरोप लगा रहे हैं।

सीएम चौहान ने अखिलेश यादव को बाबा (BABA) का मतलब बताया। बाबा का मतलब है ब्रेब यानी बहादुर- जो माफिया को उनकी जगह दिखाता है। ए का मतलब एक्टिव यानी सक्रिय, हमेशा लोगों के लिए काम करना। एक और बी का अर्थ है ब्रिलिएंट यानी निडर शानदार, तुरंत निर्णय लेता है, बुलडोजर से सजा देता है और ए का अर्थ है चौकस- लोगों का उद्धारकर्ता। यह योगी आदित्यनाथ हैं।

यूपी के देवरिया में एमपी सीएम एसएस चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने पिता के प्रति (वफादार) नहीं था, वह आपके प्रति (वफादार) कैसे होगा। ऐसा खुद मुलायम सिंह ने कहा था...औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाला, अपने भाइयों को मार डाला। मुलायम जी कहते हैं कि अखिलेश की तरह किसी ने उन्हें अपमानित नहीं किया।

उन्‍होंने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति के लिए कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आम लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया तथा चाचा शिवपाल यादव को ठगा और अब जनता को ठगने निकले हैं।

चौहान ने अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि ''उत्तर प्रदेश के विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा निश्चित रूप से तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी। भाजपा की जीत का आंकड़ा चार सौ सीट तक पहुंच सकता है।''

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज यदि मोदी व योगी नही होते तो अयोध्या में न तो भगवान राम के मंदिर का निर्माण होता और न ही कश्मीर से धारा 370 हटने के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण होता।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'