लाइव न्यूज़ :

उन्नाव जेल में तमंचा लहराते हुए कैदियों का वीडियो वायरल, बोले- सभी जेल को बना देंगे कार्यालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 11:44 IST

वायरल वीडियो में अपराधी खुलेआम प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरठ जेल हो या फिर उन्नाव, वे प्रदेश की किसी भी जेल को कार्यालय बना देंगे। वे अपने पास तमंचों के साथ ही मोबाइल को भी दिखाते नजर आ रहे हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में एक कैदी को तमंचा लेकर फिल्मी अंदाज में खड़े होने और जेल के भीतर ही शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो के मामले में हेड जेल वार्डन समेत चार कारागार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। गृह विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उन्नाव जेल से सम्बन्धित एक वीडियो में हत्या का सजायाफ्ता अमरीश और कई मामलों में जेल में बंद गौरव प्रताप सिंह तमंचा लहराते दिखते हैं। 

अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) आनन्द कुमार ने इसे गम्भीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी गई है। 1-2 दिन के भीतर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मामले की जांच में पता चला है कि जेल में कुछ कर्मचारियों की मदद से जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिये यह घटना अंजाम दी गयी है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में जेल के हेड वार्डर माता प्रसाद, हेमराज, जेल वार्डर अवधेश साहू और सलीम खां की मिलीभगत पायी गयी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कुमार ने बताया कि वायरल हुआ वीडियो फरवरी माह का वीडियो है। 

इसमें दिख रहे बंदी अमरीश को मेरठ से जबकि गौरव को लखनऊ से उन्नाव जेल लाया गया था। इस बीच, राज्य पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक मामले की छानबीन में पता चला है कि बंदी गौरव बहुत अच्छा पेंटर है और वीडियो में जो तमंचा दिख रहा है, वह मिट्टी का बना है। इसके अलावा खाने-पीने की जो चीजें वीडियो में दिखायी दे रही हैं, वह जेल में बंदियों को नियमित रूप से दी जाने वाली सामग्री है। उसमें कोई भी चीज ऐसी नहीं है जो बाहर से आयी हो या आपत्तिजनक हो। 

उत्तर प्रदेश के कारागार अक्सर ऐसी घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वायरल वीडियो में अपराधी खुलेआम प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरठ जेल हो या फिर उन्नाव, वे प्रदेश की किसी भी जेल को कार्यालय बना देंगे। वे अपने पास तमंचों के साथ ही मोबाइल को भी दिखाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बदमाश गौरव के पास असलहा है और वह वीडियो में धमकी देता नजर आ रहा है कि वह कहीं भी किसी को मार सकता है। दूसरे वीडियो में मेरठ के बदमाश अमरीश के पास भी तमंचा दिखता है। वह यह कहता दिखता है कि योगी सरकार ने उसे सजा देने के लिए मेरठ से उन्नाव भेजा है। मेरठ हो या उन्नाव, वह किसी भी जेल को कार्यालय बना सकता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'