लाइव न्यूज़ :

14 दिन की इस नौकरी के लिए मिलेगी 9 लाख रुपये की सैलरी, करना होगा बस ये काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2021 15:44 IST

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले का पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है और उसे बच्चों को संभालने का 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली: सोचिए अगर सिर्फ 14 दिन की नौकरी में आपको 9 लाख रुपये ऑफर किए जा रहे हों तो भला आप सोचेंगे? अब भारत तो नहीं लेकिन यूनाइटेड किंगडम में ऐसी नौकरी मिल रही है। ये नौकरी सिर्फ 2 हफ्तों की है, लेकिन इसे छोड़ते समय आपको कोई मलाल नहीं होगा।

विज्ञापन के मुताबिक आवेदक को 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक इस नौकरी पर उपस्थित रहना होगा। इस दौरान उसे घर जाने की इजाजत नहीं होगी। यानी सीधे शब्दों में कहें तो अगर इतना पैसा कमाना है तो घर पर क्रिसमस मनाने का विचार त्याग देना होगा।

अमीर परिवार ने निकाली है नौकरी

नौकरी बेहद अमीर परिवार की ओर से निकाली गई है। उन्हें क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान अपने बच्चों के लिए नैनी की जरूरत है। 5 साल के दो जुड़वां बच्चों की देखभाल त्योहारों के दौरान करने वाले को वे हर दिन 600 पाउंड यानी 59 हजार रुपये वेतन के तौर पर देंगे।

नौकरी चूकी 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक ही चलने वाली है, ऐसे में 14 दिन के लिए वे नैनी को 9000 पाउंड यानी भारतीय मुद्रा के मुताबिक तकरीबन 9 लाख रुपये की रकम देंगे।

बच्चों की 24 घंटे देखभाल

नौकरी करने वाले को 14 दिन तक 24 घंटे उसी परिवार के साथ रहना होगा। उसे बच्चों के नहाने-धोने और खाने-पीने की जिम्मेदारी लेने के साथ उन्हें रात को सुलाना भी होगा। बच्चों को खेलकूद और अन्य एक्टिविटिज में लगाए रखना होगा। 

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले का पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है और उसे बच्चों को संभालने का 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा नैनी के आने-जाने का खर्च भी एम्पलॉयर की ओर से दिया जाएगा।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल