लाइव न्यूज़ :

सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत, चारपायी पर सो रहे थे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 29, 2018 15:11 IST

घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है।

Open in App

बलिया (उप्र), 29 जुलाई: सुखपुरा थानाक्षेत्र में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। पुलिस ने आज बताया कि राजकुमार राम के दो बेटे रवि (10) और अक्षय (13) कल रात एक ही चारपायी पर सोये थे। रात में चारपायी पर चढ़े सांप ने दोनों को डस लिया।

पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने इलाज कराने की बजाय झाड़ फूंक कराना शुरू किया। कुछ राहत हुई तो दोनों भाइयों को घर ले आये लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ सालों पहले तक सांप डसने की घटनाएं बेहद आम थीं। लेकिन बीते करीब 10 सालों से सांप रहन-सहन वाली जगहों से भाग गए हैं। यहां तक गांव में भी सांप महज बारिश समय ही दिखाई देते हैं। और ज्यादातर बारिश आने वाले सांप लोगों को नहीं डसते।

लेकिन बलिया में चारपायी पर सो रहे दोनों भाइयों को काटने वाले सांप की विष ऐसी लगी कि इलाज कराने के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। अभी तक सांप कौन सा था यह जानकारी नहीं लग पाई है। मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर में सांप का जहर मिलने की बात कही गई है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'