लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः भारतीय सैनिक की इस वायरल तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी, फोटोग्राफर की जुबानी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 12:32 IST

भारतीय सैनिक की इस तस्वीर को 19 साल के फोटोग्राफर फैसल बशीर ने खींचा है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को एक भारतीय सैनिक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।बीबीसी ने इस तस्वीर के खींचने वाले 19 साल के फोटोग्राफर फैसल बशीर से बात की है।

जम्मू-कश्मीर में अनिश्चितता पसरी है। कयासबाजी का दौर जारी है। इस बीच शनिवार को एक भारतीय सैनिक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई वाट्सएप और फेसबुक ग्रुप में  इसे उपद्रवियों पर सेना की सख्ती का प्रतीक बताया गया तो किसी ने इसे सरकार की दृढ़ निश्चय से जोड़कर प्रचारित किया। लेकिन क्या है इस वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई?

बीबीसी ने इस तस्वीर के खींचने वाले 19 साल के फोटोग्राफर फैसल बशीर से बात की है। रिपोर्ट की मुताबिक यह तस्वीर फैसल ने 2 अगस्त 2019 को खींची थी। उस वक्त दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर फैसल ने उस वक्त ली जब एक सैन्य नाकेबंदी पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान कुर्सी लगाकर बैठा था। उसके हाथ में एक ऑटोमेटिक बंदूक थी। उसका काम था प्रदर्शनकारियों को एकाउंटर स्थल से दूर रखना। जवान बीच सड़क बैठकर दूर खड़े लोगों को अपनी बंदूक दिखा रहा था तभी यह तस्वीर खींच ली गई।

गौरतलब है कि शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात एक बजे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल