लाइव न्यूज़ :

Times Square: विश्व की 100 महिला आर्टिस्ट में स्वाति घोष भी शामिल, आर्ट फेस्टिवल में दिखाया दमखम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 19:01 IST

Times Square: 'इंकॉन्ट्री यूरोप' प्रदर्शनी में भारतीय कलाकार "स्वाति घोष" ने फिर एक बार भारत को विदेशी ज़मीन पर गौरवान्वित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वाति घोष अलग अलग देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आई हैं। भारत के कई कलाकारों का सपना होता हैं।उपलब्धि पर उन्हे सम्मानित भी किया गया। 

Times Square: वर्ल्ड के 100 महिला कलाकार में एक भारतीय कलाकार स्वाति घोष भी टाइम स्क्वायर की स्क्रीन पर दिखीं। 20 से 30 जून को बोलोनिया, इटली के प्रतिष्ठित पैलेस "पलाज़ो डी एकर्सियो" में ऐतिहासिक चित्रों का प्रदर्शन हुआ।

इस 'इंकॉन्ट्री यूरोप' प्रदर्शनी में भारतीय कलाकार "स्वाति घोष" ने फिर एक बार भारत को विदेशी ज़मीन पर गौरवान्वित किया है। इससे पहले भी कई आर्ट फेस्टिवल के दौरान स्वाति घोष अलग अलग देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आई हैं। बोलोनिया प्रदर्शनी में मिनारी समूह के साथ अन्य इटालियन कलाकार भी शामिल थे।

वर्ल्ड की 100 महीला आर्टिस्ट में स्वाति भी शामिल हुई, जिसे 2 जुलाई को न्यूयॉर्क सिटी के टाइम स्क्वायर ने इस ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटना को बड़े पैमाने पर बिग स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जिसमें भारतीय महिला पेंटर स्वाति घोष को भी दिखाया गया, जो भारत के कई कलाकारों का सपना होता हैं। 

स्वाति घोष भारतीय कला के लिए एक उभरता हुआ नाम है। इन्होंने अपने अद्भुत पेंटिंग के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम किया हैं, स्वाति घोष मिनारी नामक एक समूह की सदस्य हैं, और यह यूरोप में स्थित है। इस समूह में कई देशों के कलाकार मौजूद हैं। इस समूह ने यूरोप में कई प्रदर्शनियाँ में एक साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया हैं।

स्वाति घोष का जन्म 28 जुलाई 1983 को भारत के जमशेदपुर शहर में हुआ, साथ ही इन्होंने कानपुर से अपनी शिक्षा समाप्त की। 2014 में, स्वाति ने कोलकाता में भारतीय ललित कला शिक्षकों से अपने घर पर निजी शिक्षा लेनी शुरू की। उन्होंने 2018 में लंदन आर्ट कॉलेज से ड्राइंग और पेंटिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया।

टॅग्स :अमेरिकाNew York Cityझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन