लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब मामला, पिछले 2 साल से अंडे दे रहा है ये लड़का, विज्ञान भी हैरान

By राहुल मिश्रा | Updated: June 6, 2018 10:39 IST

शायद आप इस बात पर विश्वास भी न कर सकें लेकिन अगर हम आपको कहें ऐसा संभव है और ऐसा हुआ भी है तब आप क्या कहेंगे?

Open in App

धरती पर प्रकृति की उत्पत्ति के बाद से ही इंसान व अन्य जीवों की शारीरिक क्रियाओं की एक भौतिक सरंचना बनी हुई है जोकि हजारों साल से यूँ ही चली आ रही है। इन शारीरक सरंचनाओं के तहत कई तरह की गतिविधियाँ सामने आती हैं जो भी जन्म और म्रत्यु की भौतिक इकाई हैं। जैसे इंसान अपने बच्चों को जन्म देता है। मुर्गी, पक्षी और कई अन्य जीव बच्चों को अण्डों के रूप में पैदा करते हैं, लेकिन अभी तक आपने ये नहीं सुना होगा कि इंसान भी अंडे दे सकता है? शायद आप इस बात पर विश्वास भी न कर सकें लेकिन अगर हम आपको कहें ऐसा संभव है और ऐसा हुआ भी है तब आप क्या कहेंगे? जी हां, यह सच है क्योंकि एक लड़के द्वारा अंडे देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

इंडोनेशिया के एक कस्बे में रहने वाला लड़का पिछले 2 सालों से किसी मुर्गी या पक्षी की तरह अंडे दे रहा है। अकमल नाम के इस लड़के की उम्र 14 साल बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद डॉक्टर भी हैरत में हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? फिलहाल लड़का डॉक्टरों की निगरानी में है। 

हाल ही में इस लड़के का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो डॉक्टर्स के सामने अंडे देता हुआ नजर आ रहा है। अकमल का परिवार सबूत के साथ दावा कर रहा है कि वो पिछले 2 सालों में वो 20 अंडे दे चुका है। इस पूरे मामले को देखकर डॉक्टर्स भी पूरी तरह से हैरान हैं। 

मामले पर डॉक्टर्स अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि उनका कहना है कि किसी इंसान द्वारा अंडे देना लगभग नामुमकिन है। इस पूरे मामले पर लोगों की अलग अलग राय है। लोगों का कहना है कि ये एक ट्रिक है जिसके तहत लड़का अपने शरीर के अंदर पहले से ही अंडे रख लेता है।

वहीं अगर अकमल और उसके परिवार की बात करें तो उनका कहना है कि अकमल का एक्स-रे भी कराया गया है, जिसमें अंडा भी नज़र आ रहा है। डॉक्टर इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और लड़के की जांच की जा रही है कि आखिर ऐसा कैसे संभव हुआ?

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो