लाइव न्यूज़ :

शख्स ने अमेजन से खरीदकर गोबर के उपले को खाया, फिर वेबसाइट पर दी ये प्रतिक्रिया

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 08:49 IST

अमेजन के एक ग्राहक ने गाय के गोबर से बने उपले खरीदे और उन्हें खा लिया। यह बात भले ही आपको थोड़ी अजीब लग रही हो लेकिन यह सच है। यही नहीं उपले/कंडे खाने के बाद शख्स ने अमेजन की वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया भी कमेंट सेक्शन में पोस्ट की। अब यह फीडबैक वायरल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स के कमेंट का स्क्रीनशॉट को डॉक्टर संजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में साझा किया।कैप्शन में डॉक्टर संजय ने लिखा, "ये है मेरा भारत, मैं अपने भारत से प्यार करता हूं।"

नई दिल्ली: आज आपके लिए एक बेहद अजीबोगरीब खबर है, सुनकर आप भी आश्चर्य में पड़ सकते हैं। दरअसल, एक शख्स ने अमेजन की वेबसाइट से गाय के गोबर से बने उपले को खरीदा और इसके बाद उसने इसे केक समझकर खा लिया। 

गोबर से बने उपले को अंग्रेजी में "cow dung cakes" कहते हैं, ऐसे में संभव है कि शख्स ने उपला न समझकर उसे केक समझ लिया हो और उसने इसे खा लिया। लेकिन, यह मामला तो तब सामने आया जब खुद शख्स ने उपले को खाने के बाद अमेजन पर प्रतिक्रिया देने के लिए बने कमेंट सेक्शन में इस बारे में लिखा था।

पहले आइए जानते हैं क्या है मामला?

इंडिया टुडे के मुताबिक, डॉक्टर संजय अरोड़ा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट इस घटना की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि एक दिन उपले खरीदने के लिए वह अमेजन वेबसाइट पर गए, इसके बाद प्रतिक्रिया के लिए बने कमेंट सेक्शन की तरफ उनकी नजर गई। 

उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति ने गोबर के उपले को खरीदकर इस्तेमाल करने के बाद इसकी समीक्षा की थी। शख्स ने इस उपले का इस्तेमाल पूजा के दौरान हवन या अन्य सही जगहों पर न कर उसने उपले को केक समझकर खा लिया था। 

उपला खाने के बाद शख्स ने ये प्रतिक्रिया दी है-

इतना ही नहीं अमेजन पर उपले बेचने वाले ब्रांड व कंपनी पर सवाल उठाते हुए उस शख्स ने प्रतिक्रिया वाले बॉक्स में लिखा कि "cow dung cakes" को खरीदकर उन्होंने इसके सेवन किया लेकिन मुझे यह खाने में काफी बुरा लगा। मुझे इस केक का स्वाद घास और कीचड़ जैसा लगा। शख्स ने कहा कि यह केक सामान्य केक की तुलना में देखने में भी थोड़ा अजीब लगा। 

इस कमेंट का स्क्रीनशॉट को डॉक्टर संजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में साझा किया। इसके कैप्शन में डॉक्टर संजय ने लिखा, "ये है मेरा भारत, मैं अपने भारत से प्यार करता हूं।" सोशल मीडिया पर अब यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :सोशल मीडियाअमेजनगाय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो