लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को सैलेरी देता रहेगा टाटा स्टील, लोग कर रहे जमकर प्रशंसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 14:19 IST

टाटा स्टील ने कोविड-19 से प्रभावित अपने कर्मचारियों के परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की है। कंपनी ने घोषणा की है कि यदि किसी कर्मचारी की कोविड से मौत हो जाती है तो उसके परिवार को सैलेरी मिलती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा कीचिकित्सा लाभ और आवास सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगेलोगों ने दूसरे संस्थानों के लिए बताया उदाहरण है

कोविड-19 महामारी ने बहुत से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया है तो दूसरी ओर महामारी की चपेट में आकर मरने वाले कई लोगों के परिवारों के सामने भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

ऐसे में टाटा स्टील ने कोविड-19 से प्रभावित अपने कर्मचारियों के परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की है। कंपनी ने घोषणा की है कि यदि किसी कर्मचारी की कोविड से मौत हो जाती है तो उसके परिवार को सैलेरी मिलती रहेगी। कर्मचारी की 60 साल की उम्र होने तक के लिए यह सैलेरी दी जाएगी। 

टाटा स्टील ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि टाटा स्टील की सामाजिक सुरक्षा योजना परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करेगी। साथ ही कहा कि परिवार चिकित्सा लाभ और आवास सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। यदि कोई फ्रंटलाइन कर्मचारी काम के दौरान संक्रमित हो जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो कंपनी की ओर से उसके बच्चों के स्नातक होने तक की पढ़ाई का खर्चा भी कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा। 

दूसरों की मदद की अपील

जमशेदपुर स्थित कंपनी ने ट्विटर पर योजना की घोषणा करते हुए कहा कि टाटा स्टील ने कोविड-19 से प्रभावित कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से दक्षता के साथ सुरक्षा का रास्ता अपनाया है। साथ ही कंपनी ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस कठिन परिस्थिति में दूसरे लोगों की हरसंभव मदद करें। 

लोग कर रहे प्रशंसा

कंपनी की घोषणा के बाद से ही ट्विटर पर लोगों ने कंपनी की जमकर प्रशंसा की है। कई लोगों ने टाटा की इस योजना को सराहा है। साथ ही कई लोगों ने टाटा स्टील को देश के दूसरे संस्थानों के लिए उदाहरण बताया है। 

ऑक्सीजन उत्पादन में भी टाटा आगे

गौरतलब है कि टाटा स्टील ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन उत्पादन में टाटा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस्पात मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के इस्पात संयंत्रों से आपूर्ति की जाने वाली 4,435 मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से टाटा स्टील ने 1,154 मीट्रिक टन की आपूर्ति कर लोगों की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किया था। 

टॅग्स :टाटाटाटा संस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी