लाइव न्यूज़ :

तसलीमा नसरीन बोलीं- भ्रष्ट लोग अक्सर बोलते हैं भगवान महान है! माल्या ने लिखा था, 'गॉड इज ग्रेट'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 13:07 IST

ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने विजय माल्या को अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने लिखा कि भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ होता है।हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगवान महान है। उनकी बात सही ठहराई गई है।'

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने लिखा कि भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ होता है। उनकी यह प्रतिक्रिया भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें उसने लिखा था कि 'गॉड इज ग्रेट'। गौरतलब है कि ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने विजय माल्या को अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति दे दी है।

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगवान महान है। उनकी बात सही ठहराई गई है।' बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रमुख ने लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वह हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। माल्या ने साथ ही भारतीय बैंकों का बकाया राशि चुकाने की अपनी पेशकश को दोहराया।

माल्या ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ये आरोप असत्य हैं। गढ़े गए हैं और इनका कोई आधार नहीं हैं।मेरा मानना है कि मेरी बात सही ठहरायी गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी चाहता हूं कि बैंक अपना पूरा पैसा ले लें, उनको जो करना है करें, मुझे शांति से रहने दें।’’

इसके बाद बुधवार दोपहर तसलीमा नसरीन ने लिखा, 'भ्रष्ट लोग अक्सर बोलते हैं कि भगवान महान है। दरअसल, भगवान हमेशा भ्रष्ट लोगों के पास होता है भगवान उन्हें अपराध करने में मदद करता है और फिर सजा से बच निकलने में भी मदद करता है।'

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो