Taj Mahal: ताजमहल देखने आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, 300 सालों में पहली बार हुई कब्र की सफाई, यमुना में छोड़ा गया 1.70 करोड़ लीटर पानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 24, 2020 04:55 PM2020-02-24T16:55:00+5:302020-02-24T16:57:33+5:30

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ताजमहल ट्रेंड कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल में करीब एक घंटा रुकेंगे.

Taj Mahal’s tombs cleaned for first time in 300 years for Donald Trump and Melania | Taj Mahal: ताजमहल देखने आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, 300 सालों में पहली बार हुई कब्र की सफाई, यमुना में छोड़ा गया 1.70 करोड़ लीटर पानी

ताजमहल (एएफपी फोटो)

Highlightsताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है जिसे देखने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे हैं.ताजमहल यमुना नदी के किनारे हैं, कुछ दिनों पहले ही नदी में 17 मिलियन लीटर पानी छोड़ा गया है.

भारतीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं। उनके साथ बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों को मिट्टी के लेप से चमकाया है।

ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण करीब 20 वर्षों में पूरा हुआ था। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के दौरे के मद्देनजर न केवल ताजमहल बल्कि पूरे आगरा शहर में भी तैयारियां की गई हैं।

300 सालों  में पहली बार सफाई

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, 300 सालों में पहली बार ताजमहल के अंदर मौजूद मकबरे (कब्रों) की सफाई की गई। सफाई या क्लीनिंग प्रोजेक्ट भारतीय पुरातत्व विभाग ने चलाया। प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल में  शाहजहां और मुमताज महल की कब्र भी मौजूद है। ताजमहल में असल कब्र के साथ ही शाहजहां और मुमताज महल की कब्र की रेप्लिका भी मौजूद है। असल कब्र के ऊपर रेप्लिका बनाई गई है। ताजमहल के ठीक पीछे यमुना नदी बहती है। अक्सर नदी  में पानी का बहाव कम रहता है। राष्ट्रपति ट्रंप के आने से पहले यमुना नदी में 1.70 करोड़ लीटर पानी छोड़ा गया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार ट्रंप ताजमहल में मौजूद असली कब्र को देखने नीचे नहीं जाएंगे। 

Web Title: Taj Mahal’s tombs cleaned for first time in 300 years for Donald Trump and Melania

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे