लाइव न्यूज़ :

Sydney Airport: यात्री ने विमान मचा दी गंध!, कप में किया पेशाब,  53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 17:27 IST

Sydney Airport: सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देविमान के चालक दल को इस व्यवहार की सूचना दी थी।पुरुष यात्री का नाम जारी नहीं किया गया है। विमान से बाहर निकलते ही उसने एक विमान परिचारक पर मूत्र गिरा दिया।

Sydney Airport: सिडनी हवाई अड्डे पर उड़ान के पहुंचने के बाद विमान से उतरने में देरी के दौरान कप में पेशाब करने के लिए एक यात्री पर जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी और सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था। यह घटना शुक्रवार को लोगों के ध्यान में आई, जब न्यूजीलैंड की समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि उसी पंक्ति में एक यात्री हॉली ने कहा कि उसने विमान के चालक दल को इस व्यवहार की सूचना दी थी। उसने कहा कि वह और उसकी 15 वर्षीय बेटी गलियारे और बीच की सीटों पर बैठी थीं, तभी खिड़की वाली सीट पर बैठा व्यक्ति एक कप में पेशाब कर रहा था।

पुरुष यात्री का नाम जारी नहीं किया गया है। स्टफ की खबर के अनुसार, हॉली ने कहा कि विमान लगभग 20 मिनट तक टर्मिनल गेट आवंटित होने के इंतजार में सड़क पर खड़ा रहा, तभी उसने एक कप में यात्री के पेशाब करने की स्पष्ट आवाज सुनी। उसने कहा कि वह आदमी “स्पष्ट रूप से काफी नशे में था” और विमान से बाहर निकलते ही उसने एक विमान परिचारक पर मूत्र गिरा दिया। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियान्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो