लाइव न्यूज़ :

पेड़ों को बनाई गणेश जी की प्रतिमा, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 10:12 IST

भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक पार्क में बकुल फाउंडेशन पेड़ को गणपति का रूप देकर उसकी पूजा कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट के अनुसार बकुल फाउंडेशन साल 2018 से इसी अंदाज में गणेश चतुर्थी मनाता रहा हैबीते साल महामारी की वजह से यह समूह वृक्ष रुपी गणपति की पूजा नहीं कर पाया था

गणेश चतुर्थी का आगमन होते ही चारो ओर गणपति बप्पा मोरया का जय कारा सुनाई देने लगता है। इसी बीच गणेश चतुर्थी को लेकर ओडिशा से एक खबर सामने आयी है जहाँ पेड़ को गणपति की तरह तैयार किया गया है और लोग उनकी पूजा कर रहे हैं।

दरअसल भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक पार्क में बकुल फाउंडेशन पेड़ को गणपति का रूप देकर उसकी पूजा कर रहा है। ए एन आई की एक रिपोर्ट के अनुसार बकुल फाउंडेशन साल 2018 से इसी अंदाज में गणेश चतुर्थी मनाता रहा है। बीते साल  महामारी की वजह से यह समूह वृक्ष रुपी गणपति की पूजा नहीं कर पाया था। फाउंडेशन के एक वॉलिंटियर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे इस शानदार सेलिब्रेशन को लेकर सभी उत्साहित हैं। हमने पेड़ को इस तरह से गणपति के रूप में सजाया है कि उस पर बरसात की कोई भी असर नहीं पड़ेगा। 

इस फाउंडेशन ने एक पेड़ का चयन किया है जिसमें उन्होंने चित्रकारी और कटिंग के माध्यम से सूँड और हाथ बनाए हैं। कानों के लिए उन्होंने सूप का इस्तेमाल किया है। वस्त्र मे धोती और गमछा पहनाया गया है। दूर से देखने पर यह हू बहु गणेश जी की प्रतिमा की तरह लगता है। 

आपको बता दें कि यह फाउंडेशन फ्रेंडशिप डे और रक्षाबंधन जैसे त्यौहार भी इसी अंदाज में सेलिब्रेट करता है। रक्षाबंधन के मौके पर इस संगठन के लोग वृक्ष को राखी बांधते हैं। इतना ही नहीं भुवनेश्वर डेवलपमेंट अथॉरिटी  BDA की मदद से बकुल फाउंडेशन ने बीजू पटनायक पार्क में एक वृक्ष लाइब्रेरी का भी निर्माण किया है जिसके जरिए आप पार्क की शांति में आराम से किताबों को पढ़ने का आनंद ले सकते हैं।

टॅग्स :भारतBhubaneswarगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो