लाइव न्यूज़ :

कौन सा अंग कहां पर है, यह पढ़ाने के लिए टीचर ने अपनाया नायाब तरीका, पति बोला- मेरी पत्नी विचारों की ज्वालामुखी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 25, 2019 15:56 IST

43 वर्षीय शिक्षक वेरोनिका डुके की इस काम के लिए तारीफ हो रही है। वेरोनिका डुके कक्षा में एनाटॉमी सूट पहनकर दाखिल हुईं। पहली नजर में तो बच्चे उनसे भले थोड़ा डर गए हों लेकिन उनके इस अंदाज के कारण वे मानव शरीर के अंगों के बारे में जानकारियां शायद ही कभी भूलें।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला शिक्षक ने कहा कि उन्हें लगा कि उनकी कक्षा के बच्चों के लिए शरीर के भीतर अंगों की कल्पना करना कठिन होगा और तभी मानव अंगों की जानकारी देने वाले इस सूट को पहनने का विचार आया।  माइकल ने अपनी पत्नी को विचारों की ज्वालामुखी करार दिया और कहा कि वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं पत्नी ने वास्तविक तरीके से पढ़ाने का विकल्प चुना।

दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक माना जाता है छोटे बच्चों को पढ़ाना लेकिन इस नन्हे-मुन्नों को बेहद महत्वपूर्ण विषय के बारे में सिखाने के लिए इस महिला शिक्षक ने नायाब तरीका खोज निकाला है। 

बच्चों को इस आइडिया के साथ पढ़ाने के कारण महिला शिक्षक के पति ने उनकी जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर शिक्षक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।कुंवारी लड़की अपने अंडाणु सुरक्षित रखने के लिए पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने कहा- 'शादी करो और जल्दी बच्चा होगा', लड़की ने कर दिया केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बेहद रोचक मामला स्पेन का है। यहां के एक स्कूल में ग्रेड तीन के बच्चों को शारीरिक रचना या कहें कि मानव शरीर के अंगों के बारे में पढ़ाना था। निश्चित तौर पर बच्चों को मानव शरीर के अंगों और वो भी शरीर के भीतरी अंगों की रचना के बारे में पढ़ाना टेढ़ी खीर ही होता अगर महिला शिक्षक यह अनूठा तरीका न निकालती। 

43 वर्षीय शिक्षक वेरोनिका डुके की इस काम के लिए तारीफ हो रही है। वेरोनिका डुके कक्षा में एनाटॉमी सूट पहनकर दाखिल हुईं। पहली नजर में तो बच्चे उनसे भले थोड़ा डर गए हों लेकिन उनके इस अंदाज के कारण वे मानव शरीर के अंगों के बारे में जानकारियां शायद ही कभी भूलें।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए महिला शिक्षक ने कहा कि उन्हें लगा कि उनकी कक्षा के बच्चों के लिए शरीर के भीतर अंगों की कल्पना करना कठिन होगा और तभी मानव अंगों की जानकारी देने वाले इस सूट को पहनने का विचार आया। 

पति माइकल ने पत्नी वेरोनिका डुके के एनाटॉमी सूट पहनकर बच्चों को पढ़ाने वाली तस्वीर ट्वीट कीं। माइकल ने अपनी पत्नी को विचारों की ज्वालामुखी करार दिया और कहा कि वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं पत्नी ने वास्तविक तरीके से पढ़ाने का विकल्प चुना।

 

 

टॅग्स :वायरल कंटेंटलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल