लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पोस्ट वायरल, लिखा- रिश्तों का रूप बदल जाए, हाव-भाव नहीं बदले, यूजर ने किए मजेदार ट्वीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2020 21:10 IST

स्मृति ईरानी ने तब और अब की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक दिसंबर को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर हर सवाल का जवाब देती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस पोस्ट के 56 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं।स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टेलीविजन शो में अभिनय किया था।

नई दिल्लीः केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानीसोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने बचपन में गुस्से में खिंचवाई फोटो शेयर की हैं।

फोटो पर काफी ट्वीट आ रहे हैं। यूजर ने लिखा है कि आपको मजाक करने की आदत पसंद है। ईरानी ने एक दिसंबर को पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर हर सवाल का जवाब देती रहती हैं। स्मृति ईरानी ने तब और अब की तस्वीर पोस्ट की, उन्होंने 'डोंट एंग्री मी' फोटो शेयर की।

स्मृति ईरानी ने कोलाज बनाकर पोस्ट किया है। एक फोटो बचपन की और दूसरी हाल की फोटो है। दोनों तस्वीरों में स्मृति ईरानी के एक जैसे ही एक्सप्रेशन्स थे. दोनों तस्वीर में स्मृति ईरानी गुस्से में देक रही थीं। पुरानी तस्वीर में स्मृति ईरानी की वर्तमान झलक दिखाई दे रही है।

बतौर मंत्री और बचपन की छोटी बच्ची के भाव एक समान है। कहा कि वक्त बदलने में देर नहीं लगती है। उन्होंने लिखा, "...रिश्तों का रूप भले ही बदल जाए....हाव-भाव नहीं बदले।" बड़ी संख्या में पोस्ट को 'लाइक्स' मिल रहा है। लोग उस पर अलग-अलग तरह से टिप्पणी कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने इमोजी शेयर कर पोस्ट को सराहा तो कुछ ने दिल का इमोजी बनाकर तस्वीर पर अपनी पसंदीदगी जाहिर की।

एक यूजर ने लिखा, "शानदार, मैं सचमुच आपकी मजाक करने की आदत को पसंद करता हूं," इससे पहले भी स्मृति ईरानी की शेयर की गई पति और बच्चों की तस्वीर वायरल हो चुकी थी। तस्वीर में सभी लोग मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "मेरा परिवार बिना फेस कवर किए कभी घर से बाहर नहीं निकलता, आप भी अपने परिजनों को बिना मास्क के बाहर निकलने न दें।"

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारत सरकारइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो