लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर सजा की मांग की तो ट्रोल हुए कांग्रेस नेता, यूजर बोले- ये देश का अपमान नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 14:31 IST

पिछले कुछ महीने में देश में कई बड़ी रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें पीड़िता की मोत हो गई है। हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है।

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार (13 दिसंबर) को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी की महिला सांसदों ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से इस बयान पर माफी मांगने और साज की मांग की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?' स्मृति ईरानी के इस बयान के बाद ट्विटर पर #RapeinIndia ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेंड के साथ ज्यादातर लोग राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। लोग राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, क्या राहु गांधी, आपके इस बयान के बाद देश का अपमान नहीं हुआ है। वहीं एक यूजर ने कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है, उन्हे ऐसे भाषण देने की कला विरासत में मिली है।

झारखंड विधानसभा चुनावी रैली में राहुल गांधी ने दिया था ने 'रेप इन इंडिया' वाला बयान

राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है।

राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीरेपगैंगरेपलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल