लाइव न्यूज़ :

Slack Down: दुनियाभर में कई यूजर्स के लिए डाउन हुआ स्लैक, वेबसाइट तक नहीं खोल पा रहे कुछ लोग

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 13:09 IST

गौरतलब है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (स्लैक) का इस्तेमाल कॉरपोरेट्स द्वारा कर्मचारियों से जुड़ने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में स्लैक के डाउन होने की शिकायत मिल रही हैस्लैक ने इस मुद्दे पर कई ट्वीट किए हैं व्यवधान के लिए माफी मांगी हैस्कैल की वेबसाइट भी नहीं खुल पा रही है

दुनियाभर में कई स्लैक उपयोगकर्ताओं ने बताया है कि उन्हें पिछले कुछ घंटों से सेवा से जुड़ने में समस्या आ रही है और संदेश भेजने पर एरर (त्रुटि) दिख रहा है। कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा कि वे स्लैक की वेबसाइट तक नहीं खोल पा रहे हैं। 

गौरतलब है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (स्लैक) का इस्तेमाल कॉरपोरेट्स द्वारा कर्मचारियों से जुड़ने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ट्विटर पर इस मुद्दे को स्वीकार करते हुए कहा है कि उसे उम्मीद है कि अगले 12 घंटों के भीतर सभी ग्राहकों के कनेक्टिविटी मुद्दों को हल कर लिया जाएगा। 

उपयोगकर्ताओं के बार-बार शिकायत करने पर स्लैक ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हम जानते हैं कि लोगों से जुड़े रहना कितना महत्वपूर्ण है और इस व्यवधान के लिए हम क्षमा चाहते हैं। समस्या हल होने पर हम एक और अपडेट साझा करेंगे।

इसके साथ ही स्लैक ने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा, हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। सभी तक पहुंच बनाने के लिए कुछ और समय लगेगा। यदि संगठन नीति अनुमति देती है, तो Google DNS पर स्विच करने से अभी मदद मिल सकती है।

 

टॅग्स :अजब गजबबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो