लाइव न्यूज़ :

सीएम कमलनाथ की वायरल तस्वीर पर कमेंट कर फंसे शिवराज, कांग्रेस ने भेजी 'भगवद्गीता'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 15:52 IST

दरअसल, मध्यप्रदेश में अखबारों में सीएम कमलनाथ का 'जय किसान ऋण माफी योजना' का एक सरकारी विज्ञापन छपा।

Open in App

सोशल मीडिया के गलियारे में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ की तस्वीर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग सी छिड़ गई है। वहीं, सीएम कमलनाथ की वायरल तस्वीर पर शिवराज सिंह का कमेंट करना भारी पड़ गया और कांग्रेस को उनके पते पर भगवद्गीता भेजना पड़ा। 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, मध्यप्रदेश में अखबारों में सीएम कमलनाथ का 'जय किसान ऋण माफी योजना' का एक सरकारी विज्ञापन छपा। जिसमें कमलनाथ एक महिला को कर्ज माफी का सर्टिफिकेट दे रहे हैं और महिला सीएम के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दे रही है। 

बता दें कि कमलनाथ और लाभुक महिला के अलावा एक और व्यक्ति का हाथ दिख रहा था। इसी हाथ को लेकर ये तस्वीर वायरल होने लगी और  इसी वायरल तस्वीर पर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा 'कमलनाथ जी, ये तीसरा हाथ किसका है?'

शिवराज सिंह के इस ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके ट्वीट को रीट्वीट और लाइक करने लगे, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।  

इसके बाद कांग्रेस ने अखबार में छपी फोटो का पूरा सच सामने रखा, तो पता चला कि तस्वीर में दिख रहा हाथ कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल का है, जिन्होंने सीएम को देने के लिए सर्टिफिकेट नीचे की ओर से पकड़ा हुआ है। बता दें कि इसके बाद कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के पते पर  'भगवदगीता' भेज दी।

 

असदउद्दीन खान ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भगवदगीता की कॉपी शिवराज के बंगले के पते पर भेजी और लिखा कि 'पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आप मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हर विषय पर बोलने का आपका अधिकार है, मगर पिछले कुछ दिनों से आप कोई भी मुद्दे पर बेवजह बोल रहे हैं, आपसे निवेदन है कि खाली वक्त मिलने पर मेरे द्वारा भेजी गई भगवदगीता ज़रूर पढ़ें। इसको पढ़ने से आपको सुकून मिलेगा और आप अनर्गल ट्वीट करने और ट्रोल होने से बच सकेंगे'।

 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप