लाइव न्यूज़ :

बिहारः कलियुग में सतयुग की कहानी, दूल्हे ने शिव धनुष तोड़ा, कन्या ने जयमाला डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2021 19:18 IST

बिहार के सारण जिले में सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सबलपुर पूर्वी में एक शादी समारोह में कलियुग में दूल्हे ने शिव धनुष तोड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देआयोजन को लेकर या शादी काफी चर्चा में आ गई है.सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.शादी की तैयारी ठीक उसी प्रकार की गई, जैसे सीता स्वयंवर में था.

पटनाः बिहार की एक अनोखी शादी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. सारण जिले में एक ऐसी शादी की घटना सामने आई है, जिसमें रामायण के सीता स्वयंवर की पूरी परंपरा.

पूरी कहानी दोहराई गई. उसके बाद विवाह का विधि-विधान पूरा किया गया. इसमें जिले के सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सबलपुर पूर्वी में एक शादी समारोह में कलियुग में दूल्हे ने शिव धनुष तोड़ा, जिसके बाद कन्या ने वरमाला पहनाया. इस आयोजन में फर्क सिर्फ इतना था कि सतयुग के उस स्वयंवर मे बडे़-बडे़ योद्धा थे, लेकिन यहां दूल्हा पहले से तय था. 

इस आयोजन को लेकर या शादी काफी चर्चा में आ गई है और सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया गया कि छपरा कचहरी के अहमदपुर के धर्मनाथ राय के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ सबलपुर पूर्वी पंचायत के मुंशी राय के पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी शुक्रवार को हुई. इस शादी की तैयारी ठीक उसी प्रकार की गई, जैसे सीता स्वयंवर में था.

इस स्वयंवर में फर्क सिर्फ इतना था कि उस समय स्वंयवर में बडे़-बडे़ योद्धा थे. एक राजा, एक रानी थी. लेकिन यहां सिर्फ एक दुल्हन और एक ही योद्धा था. स्वयंवर में लड़का धनुष को तोड़ कर लड़की के गले मे जैसे ही वर माला डाला वैसे ही फूलों की बरसात होने लगी. यह शादी धूमधाम से की गई.

वहीं, इस तथाकथित स्वयंवर देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि स्वयंवर देखने के लिए सोशल डिस्टेन्स के साथ कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गई. कोरोना काल की गाइडलाइन की खुलकर धज्जियां उड़ाते हुए स्वयंवर का देखने के लिये दर्शक आकुल व्याकुल व बैचेन दिखे. सभी लोग इस अनोखी शादी का हिस्सा बनना चाह रहे थे.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी