लाइव न्यूज़ :

KBC-11 के पहले करोड़पति बनते ही बिहार के सनोज राज इंटरनेट पर छाये, जानें इनके बारे में, IAS बनने का है सपना

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 13, 2019 10:40 IST

सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 12 सितंबर को सनोज राज सात करोड़ रुपये के जैकपॉट के सवाल के लिए खेलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसनोज राज जहानाबाद जिले के एक छोटे से गांव से हैं। सनोज राज के पिता एक मामूली किसान हैं।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन ग्यारह ( KBC-11) में  बिहार के सनोज राज पहले करोड़पति बने हैं। सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं। आज (12 सितंबर) टेलीकास्ट होने वाले शो में सनोज राज से सात करोड़ का सवाल पूछा जायेगा। सनोज राज पहले करोड़पति बने हैं, इस बात की जानकारी सोनी चैनल ने दी है। सोनी चैनल ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें सनोज राज केबीसी में 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं। सोनी टीवी के वीडियो पोस्ट करते ही ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोनी टीवी का वह वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है। 

सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 12 सितंबर को सनोज राज सात करोड़ रुपये के जैकपॉट के सवाल के लिए खेलेंगे। कौन बनेगा करोड़पति इससे पहले में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

सनोज राज जहानाबाद जिले के एक छोटे से गांव से हैं। शो के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी मेट्रो सिटी नहीं देखी थी। सनोज राज के पिता एक मामूली किसान हैं। सनोज राज के पिता का नाम रामजनम शर्मा है। उनके घर की रोजी-रोटी किसानी पर निर्भर है। सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी भी कर चुके हैं। 

शो पर सनोज राज ने बताया कि उन्होंने बीटेक तो की है लेकिन ऊनका सपना प्रशासनिक क्षेत्र में जाने का है। सनोज राज ने कहा है कि वो आईएएस बनना चाहते हैं। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'