लाइव न्यूज़ :

2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू, आखिर में जय कुमार सहनी की जान सांप ने ली

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2025 16:47 IST

अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया था और सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्दे30 अप्रैल दिन बुधवार को उन्हें दोपहर में पास के गांव से फोन आया।बहादुरी और जुनून ने पूरे जिले में मशहूर कर दिया था। जय कुमार सहनी को 'सांपों का मसीहा' कहा जाता था।

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में सांपों का जान बचाकर जंगलों में सुरक्षित छोड़ने वाले जय कुमार सहनी की जान सांप ने ही ले ली। दरअसल, ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही भिंडी वार्ड-3 निवासी 35 वर्षीय जय कुमार सहनी को 'सांपों का मसीहा' कहा जाता था। लेकिन 30 अप्रैल को एक जहरीले सांप के डसने से जिंदगी की जंग हार गए। जय कुमार सहनी पिछले पांच सालों से जय सांपों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाने और लोगों को खतरे से दूर रखने का काम कर रहे थे। उनकी बहादुरी और जुनून ने उन्हें पूरे जिले में मशहूर कर दिया था, लेकिन गुरुवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप के काटने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया था और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था। 30 अप्रैल दिन बुधवार को उन्हें दोपहर में पास के गांव से फोन आया।

जहां एक विषैला सांप देखा गया था। जय तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। घटना के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जब तक जय कुमार सहनी को अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जय की मौत ने उनके परिवार और समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

जय की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। उनके पिता शिवलगन सहनी ने बताया कि जय को बचपन से ही जानवरों से गहरा लगाव था। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने सांप पकड़ने की कला सीखी थी। जय घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने में बिताते थे।

टॅग्स :बिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल